Ajay Devgn Singham Again First Look Poster Revealed: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के कॉप यूनिवर्स की अगली किश्त का बेसब्री से इंतजार फैंस को एक बड़ा तोहफा मिल गया है। कब से सभी लोग इस फिल्म से अजय देवगन (Ajay Devgn) का फर्स्ट लुक देखने के लिए बेताब हो रहे थे। ऐसे में मेकर्स ने अब इन फैंस की ये ख्वाहिश पूरी कर दी है। जल्द ही सिंघम (Singham Again)एक बार फिर दहाड़ने आने वाला है। ऐसे में अब अजय देवगन का फिल्म से फर्स्ट लुक पोस्ट जारी कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput के अंतिम संस्कार से क्यों गायब दिखीं Ankita Lokhande? अब हुआ खुलासा
सामना आया अजय का पहला पोस्टर
सामना आया ये पोस्टर देखने में काफी खूंखार लग रहा है। इसमें अजय देवगन का इंटेंस लुक देख फैंस भी फिदा हो गए हैं। इस पोस्टर में एक तरफ अजय और एक तरफ शेर नजर आ रहा है। लेकिन सबसे हैरानी की बात तो ये है कि ये शेर भी एक्टर के सामने कुछ फीका सा लग रहा है। पोस्टर देखकर ऐसा लगा जैसे अजय असली शेर हैं और वो शेर उनके आगे पानी कम है। सिंघम की दहाड़ के आगे अब किसी और की नहीं चलने वाली। ये देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।
दहाड़ने आए सिंघम
वहीं, इस पोस्टर को रिलीज़ करते हेउ अजय ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘वो पराक्रमी है, वो शक्ति है। वो खतरा है, वो ताकत है। फिर दहाड़ेगा सिंघम!’ बता दें, इस पोस्टर के आते ही ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। सभी यूजर्स अब अजय के इस सिंघम लुक पर जमकर रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब एक यूजर ने इस पोस्टर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘अजय सर ऐसे गुस्सा कर रहे हैं कि हमें लग रहा है कि खून पी जाएंगे आप शेर का।’ तो कोई बोला, ‘दुनिया भर में मेगा ब्लॉकबस्टर होगी सिंघम अगेन मूवी। मेगा स्टार अजय देवगन सर मेरे फेवरेट हीरो हैं।’
फैंस का रिएक्शन
एक यूजर ने कहा, ‘सिंघम 3 के लिए इंतजार नहीं कर सकते।’ तो कोई बोला, ‘सिंघम इज बैक।’ कुछ यूजर्स एक्टर का फेमस डायलॉग ‘आता माझी सटकली’ कमेंट करते हुआ नजर आ रहा है। एक फैन बोला, ‘आला रे आला… सिंघम आला…।’ इसी बीच एक शख्स ने लिखा, ‘क्या लुक है।’ अब कुछ फैंस हार्ट तो कुछ फायर इमोजी बनाकर इस पोस्टर पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। सभी की एक्साइटमेंट फिलहाल इस पोस्टर ने काफी ज्यादा बढ़ा दी है। जब पोस्टर इतना जबरदस्त है तो फिल्म कितनी सॉलिड होगी ये देखने वाकई इंटरेस्टिंग होगा।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines