पणजी का महासत्संग; मूवी लवर्स के लिए बेहद खास आज का दिन, क्या आपको याद है?

Ajay Devgn Character Memes Viral

Ajay Devgn Character Memes Viral

Ajay Devgn Character Vijay Salgaonkar Memes Viral: 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती ये बात सभी को याद है, लेकिन क्या आप ये थो नहीं भूले कि उस दिन एक और खास चीज हुई थी, क्या आपको याद है? अगर नहीं तो आप एक बार सोशल मीडिया का चक्कर लगा सकते हैं, जहां आपको पता चल जाएगा कि आज 2 अक्टूबर क्या हुआ था। जी हां… हाल में सोशल मीडिया पर एक बार फिर अजय देवगन (Ajay Devgn) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दृश्यम’ (Drishyam) में उनके किरदार विजय सलगांवकर (Vijay Salgaonkar) के मीम्स वायरल हो रहे हैं।

ये मीम्स आपको याद दिलाएंगे कि 2 अक्टूबर को ऐसा क्या हुआ था, जिसके चलते आज के दिन अजय देवगन के मीम्स वायरल हो रहे हैं। दरअसल, साल 2015 में रिलीज हुई ‘दृश्यम’ में अजय देवगन का एक डायलॉग खूब फेमस हुआ था, जिसमें वो कहते हैं कि ‘2 अक्टूबर को विजय सलगांवकर अपने परिवार के साथ सत्संग में स्वामी चिन्मयानंद जी के पणजी आश्रम गए और अगले दिन लौटे थे’।

वायरल हो रहे हैं Ajay Devgn के Memes

साल 2015 के बाद से हर साल 2 अक्टूब पर को अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ के इस डायलॉग के मीम्स वायरल हो रहे हैं। इस साल भी सोशळ मीडिया पर अजय देवगन के किरदार विजय सलगांवकर के मीम्स खूब वायरल हो रहे हैं। यूजर्स इन मीम्स को साझा कर खूब मजे ले रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स कमेंट्स कर उनके इस डायलॉग को लिख रहे हैं।

2015 में रिलीज हुई थी Drishyam

निशिकांत कामत (Nishikant Kamat) द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दृश्यम’ में अजय देवगन के अलावा श्रिया सरन, रजत कपूर, तब्बू के अलावा कई कलाकार नजर आ रहे हैं। पिछले साल 2022 के दिसंबर में ‘दृश्यम’ का दूसरा भाग रिलीज हुआ था, जिसको दर्शकों का खूब प्यार मिला। साथ ही फिल्म ने अच्छी कमाई की थी। (Ajay Devgn Character Vijay Salgaonkar Memes Viral)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ