क्या Drishyam 3 के साथ लौट रहे Ajay Devgn? वायरल पोस्ट देख फैंस बोले- 'एक और ब्लॉकबस्टर'

Drishyam 3: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर बड़ी खुशखबरी है। अब एक पोस्ट सामने आया है, जिससे कंफर्म हो गया है कि ‘दृश्यम’ का सीक्वल आ रहा है।

Drishyam 3

'दृश्यम 3' के साथ फिर रूल करेंगे अजय देवगन!

विज्ञापन

Drishyam 3: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के फैंस इस वक्त खुशी से फूले नहीं समा रहे। अजय देवगन की सुपरहिट क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम’ के सीक्वल को लेकर गुड न्यूज सामने आई है। जल्द ही अजय देवगन अपनी फिल्म ‘दृश्यम’ के सीक्वल में नजर आ सकते हैं। खबर सामने आ रही है कि ‘दृश्यम 3’ आने वाली है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिससे कंफर्म हो गया है कि ‘दृश्यम जरूर आएगी। एक सोशल मीडिया यूजर ने पैनोरमा स्टूडियोज का एक पोस्ट शेयर कर लोगों को इस बात की जानकारी दी है।

‘दृश्यम 3’ को लेकर वायरल हुआ पोस्ट

हालांकि, अजय देवगन ने ऐसा कोई भी पोस्ट शेयर नहीं किया, तो ‘न्यूज 24’ इस बात की पुष्टि नहीं करता कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट कितना असली है। X हैंडल पर फैन पेज ने ऑफिशियल लेटर शेयर किया है, जिसे पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल लिमिटेड ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के साथ शेयर किया है। चलिए जानते हैं कि इस लेटर में ‘दृश्यम 3’ को लेकर क्या-क्या अपडेट देखने को मिले हैं?

विज्ञापन

‘दृश्यम 3’ को लेकर मिले अपडेट

इस लेटर के मुताबिक, ये कंफर्म हो गया है कि ‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन ही लीड रोल में नजर आएंगे। साथ ही ये भी रिवील हो गया है कि अभिषेक पाठक ही दोनों पार्ट की तरह ‘दृश्यम 3’ को डायरेक्ट करेंगे। साथ ही स्टूडियो, BSE को हिंदी फीचर फिल्म ‘दृश्यम 3’ के को-प्रोड्यूस के लिए डिजिटल 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक प्रोडक्शन एग्रीमेंट पर साइन करने के बारे में जानकारी दे रहा है। हिंदी फिल्म ‘दृश्यम’ की फ्रेंचाइजी में अगली किस्त की घोषणा SEBI Regulations, 2015 के Regulation 30 के तहत की गई है।

विज्ञापन

‘दृश्यम 3’ के अनाउंसमेंट से फैंस हुए एक्साइटेड

अब इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। एक फैन ने अब कहा, ‘यह फिल्म 400 करोड़ का नेट पार करने की क्षमता रखती है।’ एक ने लिखा, ‘पहले हफ्ते में फिर अक्षय कुमार का करियर पार!’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘एक और ब्लॉकबस्टर आ रही है!’ तो एक फैन बोला, ‘मुझे दृश्यम फ्रेंचाइजी पसंद है।’ अब फैंस अपनी खुशी का इजहार करते हुए नजर आ रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ