साल 2026 की मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam: The Conclusion) 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. यह मूवी रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कमाई कर रही है. इस मूवी में अजय देवगन लीड रोल में नजर आए हैं. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म विशाल चतुर्वेदी डायरेक्शन मूवी ‘हनुमान अंश’ को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है.
अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ को रिलीज हुए आज 10 दिन हो चुके हैं. यह मूवी 2 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. वही ‘हनुमान अंश’ फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. इस मूवी को रिलीज हुए 66 दिन हो चुके हैं. लेकिन अब भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है.
‘दृश्यम 3’ ने कितने का किया कलेक्शन?
अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने कमाई के मामले में हनुमान अंश का वर्ल्डवाइड कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अजय की यह मूवी उनके करियर की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने ओपनिंग डे पर 62 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस मूवी ने एक वीक में 245.50 करोड़ रुपये का नेट कारोबार कर लिया था. फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने 10वें दिन खबर लिखे जाने तक 20.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
आपको बता दें कि अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने भारतीय ग्रॉस कलेक्शन में 368.34 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, तो वहीं मूवी ने दुनियाभर ग्रॉस कलेक्शन में 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस मूवी में अजय के साथ श्रेया सरन, तबु, प्रकाश राज, रजत कपूर और जयदीप अहलावत अहम भूमिका में नजर आए हैं.
‘हनुमान अंश’ ने कितने का किया कारोबार
वहीं विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने अपने ओपनिंग डे पर 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म को रिलीज हुए 66 दिन हो चुके हैं इस मूवी ने 66वें दिन खबर लिखे जाने तक 2.43 करोड़ रुपये छापे हैं. इस मूवी ने 66 दिनों में 334.06 करोड़ रुपये छापे हैं. वहीं भारतीय ग्रॉस कलेक्शन में फिल्म ने 394.47 करोड़ रुपये छापे हैं, जबकि फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
संबंधित खबरें
रहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
2 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
3 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
5 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
6 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
6 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
8 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
10 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
11 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
12 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines