Ajay Devgn Bholaa Trailer Released: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ को लेकर चर्चाओं में हैं।
इस बीच अब अजय की फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। अजय देवगन की फिल्म भोला को खुद अजय देवगन ने ही डायरेक्ट किया है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर फैंस के दिलों की धड़कने तेज हो गई हैं। साथ ही अब फैंस को अजय की फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
‘लड़ाईयां हौसलों से जीती जाती है, संख्या, बल और हथियारों से नहीं’
फिल्म के ट्रेलर रिलीज की जानकारी एक्टर ने बीते दिन दी थी और अब फिल्म का ट्रेलर फैंस के बीच आ गया है। साथ ही अजय ने फिल्म भोला के ट्रेलर को रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा है कि ‘लड़ाईयां हौसलों से जीती जाती है, संख्या, बल और हथियारों से नहीं।’
जैसे ही फिल्म भोला का ट्रेलर लोगों के बीच आया तो सभी के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं और सभी इस फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। इसके साथ ही फिल्म ‘भोला’ में अजय के साथ बी टाउन की सुपरस्टार तब्बू (Tabu) लीड रोल में मौजूद हैं।
बुराई का सर्वनाश करते दिखे अजय देवगन
फिल्म के ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है कि अजय देवगन बुराई का सर्वनाश करते दिख रहे हैं। साथ ही माथे पर भस्म लगाकार अजय दुश्मनों को सबक सिखाते हुए भी नजर आ रहे हैं। ‘भोला’ एक बाप और बेटी की रिश्ते की शानदार कहानी है, जो अजय की इस फिल्म को खास बना रही हैं।
30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म ‘भोला’
साथ ही फिल्म ‘भोला’ में बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू फिर से पुलिस वाले के किरदार में अपना दमखम दिखाती नजर आ रही हैं। इसी के साथ फिल्म का ट्रेलर एक्शन और रोमांच से भरपूर होने वाला है, जिसे देखकर हर किसी को मजा आ जाएगा। बता दें कि अजय देवगन की भोला साउथ सुपरस्टार कार्ती की सुपरहिट फिल्म ‘कैथी’ का ऑफिशियल रीमेक है। इसके साथ ही 30 मार्च यानी इसी महीने के आखिर में ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 hr agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
2 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
22 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
23 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines