Ajay Devgn Movie: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अजय देवगन अक्सर ही अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. अभिनेता की फिल्मों का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार रहता है. साल 2025 में अजय की मोटे बजट की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज तो जरूर हुई, लेकिन महाफ्लॉप निकली. अब इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है और ये ओटीटी पर आते ही छा गई है. इस वक्त फिल्म नंबर वन पर बनी हुई है. आइए जानते हैं कि यहां अजय की किस फिल्म की बात हो रही है?
फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2′
दरअसल, हम अजय की जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2025 की अगस्त महीने की रिलीज फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2′ है. इस फिल्म को मोटे बजट में तैयार किया गया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को 100 करोड़ रुपये के मोटे बजट में बनाया गया था, लेकिन ये सिर्फ 65 करोड़ रुपये की कमा पाई और सुपरफ्लॉप निकली.
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म
अब अजय की इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म ने ओटीटी पर आते ही ‘सैयारा’ जैसी सुपरहिट फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है और नंबर वन पर बैठ गई है. फिल्म को ओटीटी पर लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है और ये दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. गौरतलब है कि इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2012 में रिलीज हुई था.
टॉप 10 मूवीज चार्ट में पहले नंबर पर
साल 2012 में रिलीज हुई ‘सन ऑफ सरदार’ को भी मोटे बजट में तैयार किया गया था. इस फिल्म का बजट करीब 105 करोड़ रुपये का था. फिल्म टिकट खिड़की पर जाते ही छा गई और इस फिल्म ने कमाल का कलेक्शन किया. इस वक्त फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2′ नेटफ्लिक्स इंडिया के टॉप 10 मूवीज चार्ट में पहले नंबर पर है. इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा मृणाल ठाकुर, रवि किशन, संजय मिश्रा, नीरू बाजवा, दीपक डोब्रियाल, चंकी पांडे और कुब्बा सैत जैसे स्टार्स ने अपना जलवा दिखाया है.
यह भी पढ़ें- Zubeen Garg Death Case: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा सिंगर की मौत का मामला, NIA या CBI को केस ट्रांसफर करने की मांग
संबंधित खबरें
'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
1 hr ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
2 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
2 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
3 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
6 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
12 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
14 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
14 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
15 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines