Ajay Devgan, Tabu Film: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. टिकट खिड़की पर जहां कुछ फिल्में फ्लॉप हो जाती हैं, तो कुछ फिल्में हमेशा लोगों के जहन में एक याद की तरह रहती है. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसका सस्पेंस देख किसी का भी सिर चकरा जाएगा. खास बात ये है कि ये अजय देवगन और तब्बू की फिल्म है.
अजय देवगन और तब्बू स्टारर ‘द्रश्यम’
दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि अजय देवगन और तब्बू स्टारर ‘द्रश्यम’ है. जी हां, इस फिल्म का सस्पेंस देख लोगों का दिमाग हिल गया था. ये एक क्लासिक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आई थी. फिल्म को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म का सस्पेंस बेहद कमाल का है.
सिंपल से परिवार की कहानी
इस फिल्म में एक सिंपल से परिवार की कहानी को दिखाया गया है. फिल्म के लीड विजय सालगांवकर अपनी बुद्धिमानी से अपने परिवार को एक बड़ी मुसीबत से बचाने की कोशिश करता, जिसके लिए विजय को बहुत से पापड़ बेलने पड़ते हैं और इसके लिए अपना बेहद दिमाग खर्च करना पड़ता है. इस फिल्म को हिंदी में जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
तीसरे पार्ट की तैयारी
बता दें कि इस फिल्म को साल 2015 में रिलीज किया गया था. इस फिल्म के दो पार्ट आ चुके हैं और अब इसके तीसरे पार्ट की तैयारी की जा रही है. कुछ समय पहले सुनने में आया था कि फिल्म में परेश रावल की एंट्री हो सकती है, लेकिन परेश ने इस फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया. अभिनेता का कहना है कि उन्हें फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई. एक्टर को रोल पसंद नहीं आया था.
2013 की मलयालम फिल्म ‘दृश्यम’
गौरतलब है कि ये फिल्म साल 2013 की मलयालम फिल्म ‘दृश्यम’ की हिंदी रीमेक थी. इसे जीतू जोसेफ ने डायरेक्ट किया था और मोहनलाल लीड रोल में थे. इस फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता की है जो अपने परिवार को बचाने के लिए पुलिस को चकमा देता है. इसका सीक्वल ‘दृश्यम 2’ (2022) भी मलयालम फिल्म से प्रेरित था.
यह भी पढ़ें- Salman Khan की मां का मेकओवर, 83 की उम्र में छा गईं Salma
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
5 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
10 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
11 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
11 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
12 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
13 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines