Ajay Devgan-Sanjay Dutt Movie: अजय देवगन और संजय दत्त ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है, जिनको दर्शकों का खूब प्यार भी मिला। दोनों फिल्मों के साथ-साथ असल जिंदगी में भी काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। रिपॉर्ट्स की माने तो दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं, लेकिन एक बार दोनों की एक फिल्म के लिए नॉन-वेज मुसीबत बनने के साथ-साथ झगड़े की वजह तक बन गया था, जिसके बाद फिल्म को बंद कर दिया गया था। आज हम आपको उसी फिल्म और उससे जुड़े किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको सुनने के बाद कोई भी हैरान रह जाएगा।
साल 2000 में दोनों एक फिल्म में साथ नजर आने वाले थे, जो रिलीज से पहले ही बंद हो गई, जिसके पीछे की वजह किसी को भी चौंका सकती है। दरअसल, इस फिल्म को इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर मिलन लूथरिया (Milan Luthria) बनाने वाले थे, जिसका नाम ‘बीहड़’ रखा जाना था। इस फिल्म के लिए अजय देवगन और संजय दत्त (Ajay Devgan-Sanjay Dutt) को साइन किया गया था। दोनों स्टार्स के साथ-साथ इस फिल्म के साथ जुड़ने वाली सभी लोग काफी खुश थे।
Ajay Devgan-Sanjay Dutt की फिल्म क्यों हुई बंद?
हालांकि, कोई ये नहीं जानता था कि जिस फिल्म के लिए सभी इतने खुश नजर आ रहे हैं वो फिल्म कभी बन ही नहीं पाएगी। रिपॉर्ट्स की माने तो, इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम भी पूरा हो चुका था। इतना ही नहीं फिल्म के लिए शूटिंग की लोकेशन भी फाइनल हो चुकी थी और फिल्म की स्क्रीप्ट भी पूरी तरह पूरी हो चुकी थी और शूटिंग के लिए लॉक हो चुकी थी। इसी बीच मिलन फिल्म से जुड़े किसी काम के सिलसिले में फिल्ममेकर बबलू पच्चीसिया (Bablu Pachisia) से मिलने उनके ऑफिस पहुंचे थे।
Bablu Pachisia और Milan Luthria का खूब हुआ झगड़ा
तब उनको बेहद तेज भूख लगी थी, जिसके चलते उन्होंने अपने खाने के लिए नॉन वेज ऑर्डर कर दिया, जो उन्होंने बबलू के ऑफिस में ही किया था, लेकिन बड़ी बात ये है कि बबलू के ऑफिस में नॉन वेज पूरी तरह से बैन था, लेकिन ये बात मिलन नहीं जानते थे। जैसे ही बबलू ने ऑफिस में नॉन वेज खाना देखा वो गुस्से से तिलमिला गए और वहां मौजूद सभी लोगों पर भड़कने लगे और जैसे उनको ये पता चला कि ये खाना मिलन ने मंगाया है दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ, जिसका असर इस फिल्म पर पड़ा और ये फिल्म हमेशा के लिए बंद हो गई।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
9 mins agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
4 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
6 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
6 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
7 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
8 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
9 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
10 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines