हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Shah Rukh Khan और Ajay Devgan के रिश्ते में क्यों आई थी दरार? Kajol पर सिंघम ने लगाई पाबंदी!

विज्ञापन

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी फैंस की फेवरेट है। फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से पॉपुलर हुई इस जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस आज भी बेताब रहते हैं। दोनों एक्टर्स ऑन स्क्रीन कपल होने के साथ-साथ ऑफ स्क्रीन दोस्त भी हैं। शाहरुख (Shah Rukh Khan) और काजोल की दोस्ती के किस्से पूरे बी-टाउन में मशहूर हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि एक समय पर शाहरुख और अजय देवगन की बिल्कुल नहीं बनती थी? कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, शाहरुख और काजोल की दोस्ती अजय को कभी रास नहीं आई और उन्होंने काजोल के शाहरुख संग काम करने पर भी रोक लगा दी थी।

शाहरुख ने काजोल को ऑफर की फिल्म

अजय देवगन और काजोल को बॉलीवुड के पावर कपल्स में गिना जाता है। दोनों की पहली मुलाकात 1993 को फिल्म ‘हलचल’ के सेट पर हुई थी। अजय और काजोल एक-दूसरे से बिल्कुल अलग थे। मगर दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। मगर बी-टाउन के इस हैप्पी मैरिड कपल की लाइफ में तब भूचाल आया, जब शाहरुख ने काजोल के साथ स्क्रीन शेयर करने की इच्छा जताई। मगर अजय देवगन ने इस प्रस्ताव पर पहले ही फुल स्टॉप लगा दिया था।

विज्ञापन

अजय देवगन ने किया रिजेक्ट

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान और अजय देवगन के बीच अनबन की खबरें सामने आई थीं। वहीं अजय, काजोल और शाहरुख में से किसी ने भी ना तो इन खबरों पर हामी भरी और ना ही इनसे इंकार किया। खबरों की मानें तो उस दौरान अजय देवगन की फिल्में पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही थीं। वहीं शाहरुख और काजोल की जोड़ी ब्लॉक बस्टर बन चुकी थी। ऐसे में अजय देवगन ने काजोल को शाहरुख के साथ काम करने से मना कर दिया था।

विज्ञापन

जाने क्या थी वजह

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, सिंघम स्टार ने खुद एक बार इस बारे में संकेत दिया था। उन्होंने बताया था कि, शाहरुख खान ने काजोल को फिल्म के लिए अप्रोच किया था। मगर उन्होंने सीधे काजोल से ना पूछकर अजय देवगन को मैसेज भेजा कि वो काजोल के साथ काम करना चाहते हैं। हालांकि अजय देवगन ने फौरन शाहरुख के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया। अजय ने अपने इस फैसले के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि, मैंने पहली बार इतना कड़ा फैसला किया था। जिसके पीछे की वजह फैंस के कुछ इमेल थे। अजय ने कहा कि, काजोल के साथ शादी करने के बाद उन्हें ढेर सारे ईमेल आते थे कि काजोल सिर्फ शाहरुख खान के लिए बनी हैं और आप उन्हें तलाक दे दो। यह जानते हुए कि शाहरुख खान शादीशुदा हैं। सब शाहरुख और काजोल को ऑफ स्क्रीन भी साथ में देखना चाहते थे।

विज्ञापन

शाहरुख ने दिया रिएक्शन

अजय देवगन के खुलासे के बाद जब शाहरुख खान से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उनका कहना था कि, मैं उनके बारे में नहीं सोचता। क्योंकि कई बार लोग फालतू चीजें करते हैं। जब मैंने काजोल को अप्रोच किया तो अजय ने मुझसे यह सारी बातें बताई थीं। तो मैंने उन्हें बताया कि मेरी पत्नी को भी ऐसे ईमेल मिलते हैं। अजय और शाहरुख दोनों ही इस बात को लेकर काफी दुखी थे। लेकिन अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक है।

विज्ञापन

शाहरुख और काजोल की लास्ट मूवी

शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी ने लंबे समय बाद 2015 में रोहित शेट्टी की फिल्म ‘दिलवाले’ से बड़े पर्दे पर वापसी की थी। इस फिल्म में काली और मीरा की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी। वहीं फिल्म भी बड़े पर्दे पर सुपर डुपर हिट साबित हुई थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि शाहरुख और काजोल दोबारा कब साथ में फिल्म साइन करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola