हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ajay Devgan के साथ फिल्म के सेट पर हादसा, Singham 3 की शूटिंग हुई रद्द

Ajay Devgan Injured on film Set: फिल्म ‘सिंघम 3’ की शूटिंग के दौरान अजय देवगन घायल हो गए है, जिसकी वजह से फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।

विज्ञापन
instagram

Ajay Devgan Injured on film Set: इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म ‘सिंघम 3’ की शूटिंग में बिजी है। फैंस को भी फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

इस बीच एक्टर को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि अजय के साथ फिल्म के सेट पर हादसा हो गया है। फैंस एक्टर के लिए चिंता कर रहे है। साथ ही उनके जल्द ठीक होने की भी दुआ कर रहे हैं। साथ ही फिल्म की शूटिंग भी रद्द कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- Salaar ने खाई बॉक्स ऑफिस लूटने की कसम, दूसरे दिन ही 150 करोड़ के करीब Prabhas की फिल्म

विज्ञापन

अजय की आंख में लगी चोट- रिपोर्ट्स

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि अजय देवगन ‘सिंघम 3’ के शूटिंग के सेट पर घायल हो गए हैं और उनकी आंख में चोट लगी है। इस वजह से एक्टर नेत्र रोग विशेषज्ञों से सलाह ले रहे हैं। साथ ही अपना इलाज करा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो बताया जा रहा है कि अजय की आंख में चोट लगने की वजह से अभी फिल्म की शूटिंग रद्द कर दी गई है।

अजय के बिना शूटिंग शुरू नहीं की जा सकती- रोहित

इतना ही नहीं बल्कि रिपोर्ट्स में बताया गया कि अब जब फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी, तो वो पहले हैदराबाद से हो सकती है। क्योंकि फिल्म की शूटिंग के लिए ये तारीखें पहले से ही निर्धारित है। हालांकि अभी जो शेड्यूल रद्द हुआ है उसे 2024 के हैदराबाद शेड्यूल की शूटिंग के बाद पूरा किया जाएगा। हालांकि सूत्रों ने जानकारी दी है कि अजय के बिना शूटिंग शुरू नहीं की जा सकती।

विज्ञापन

अजय फिल्म का मुख्य किरदार-  रोहित

दरअसल, जब रोहिट शेट्टी से पूछा गया कि दूसरे स्टार्स के साथ आप शूटिंग कर सकते हैं, तो इस पर उन्होंने कहा कि अजय के बिना ये संभव नहीं है और वो फिल्म के मुख्य किरदार है, तो उनके बिना ये पूरा नहीं किया जा सकता। वहीं, अब सभी अजय के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि कब एक्टर शूटिंग पर वापस लौटते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola