Neil Bhatt से अलग घर में रह रहीं Aishwarya Sharma? शादी में दरार की खबरों का सच आया सामने

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि दोनों का रिश्ता डगमगा चुका है। अब इन रूमर्स पर ऐश्वर्या ने भी रिएक्ट कर दिया है।

Neil Bhatt Aishwarya Sharma

Neil Bhatt Aishwarya Sharma File Photo

‘बिग बॉस’ फेम कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को लेकर पिछले कुछ दिनों से खूब गॉसिप्स चल रही हैं। ‘गुम है किसी के प्यार में’ के इस कपल के रिश्ते में दरार की खबरें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव चल रहे हैं। इतना ही नहीं खबरें तो ऐसी भी हैं कि इस कपल ने अब अलग रहना भी शुरू कर दिया है। ऐश्वर्या शर्मा ने मुंबई में एक घर किराए पर लिया है और अब वो वहीं रह रही हैं।

विज्ञापन

नील भट्ट से अलग रह रहीं ऐश्वर्या शर्मा?

अब इन सभी रूमर्स पर एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा का रिएक्शन सामने आ गया है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी पर संकट की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और फैंस को अब सच बता दिया है। ऐश्वर्या शर्मा ने बताया है कि उन्होंने मुंबई में अलग घर क्यों लिया है? टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर कई खुलासे किए हैं। साथ ही शादी में चल रही समस्याओं की अफवाहों पर रिएक्ट किया है।

विज्ञापन

ऐश्वर्या शर्मा के पति से होते हैं मतभेद

ऐश्वर्या शर्मा ने कहा कि नील और वो हैप्पिली मैरिड हैं। सिर्फ इसलिए क्योंकि वो लगातार साथ में तस्वीरें शेयर नहीं कर रहे, या साथ में नजर नहीं आ रहे, इसका मतलब ये नहीं है कि शादी में कोई दिक्कत चल रही है। ऐश्वर्या शर्मा ने कहा, ‘हम वर्क स्पेस में लगातार एक साथ रहना पसंद नहीं करते हैं। हम इंडिविजुअल एक्टर्स हैं, जिनके अपने-अपने रास्ते हैं, लेकिन हम हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं। हां, बाकी शादीशुदा कपल्स की तरह हमारे बीच भी बहस और झगड़े होते हैं।’

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने क्यों लिया किराए का घर?

ऐश्वर्या शर्मा ने सच रिवील करते हुए कहा, ‘हमारी शादी को लेकर अफवाहें तब उड़ने लगीं, जब मैंने मलाड में एक घर रेंट पर लिया। ये घर मैंने अपने शूट्स और कोलैबोरेशन के लिए रेंट पर लिया है। ये ज्यादा प्रैक्टिकल है कि आपके पास काम करने के लिए एक खास जगह हो, क्योंकि फैमिली के साथ ये थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अब एक्ट्रेस ने शादी में दरार की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ