Aishwarya-Dhanush Divorce Reason: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक और तलाक की खबर आ गई है जो धनुष (Dhanush) और ऐश्वर्या रजनीकांत (Aishwarya Rajinikant) ने लिया है। लंबे समय से उनके अलग होने की खबरें फैली हुई थीं, लेकिन बीते दिन ऑफिशियल मोहर लग गई है। अब इस पर भी बहस छिड़ गई है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक दूसरे पर जान छिड़कने वाले कपल क्यों अलग हो गए हैं। चेन्नई फैमिली कोर्ट ने उनके तलाक को कंफर्म कर दिया है। दोनों की 18 साल की शादी खत्म हो गई है। आइए इसके पीछे की वजह जान लेते हैं और ये भी कि तलाक के बाद बच्चों की कस्टडी किसके पास रहने वाली है।
क्यों टूटी 18 साल की शादी (Aishwarya-Dhanush Divorce Reason)
ऐश्वर्या रजनीकांत और साउथ के सुपर स्टार धनुष की 18 साल की शादी टूट गई है। इसके पीछे की वजह जान लेते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, धनुष बहुत ज्यादा वर्कोहोलिक हैं जिस वजह से ये शादी टूट गई है। वो अपने परिवार को समय नहीं दे पा रहे थे जिस वजह से दूरियां बढ़ती चली गईं। किसी करीबी सूत्र ने बताया कि ऐश्वर्या और धनुष की लड़ाई होती थी तो वो नई फिल्म साइन कर अपने आपको उसमें बिजी कर लेते थे। यही वजह थी कि पति-पत्नी के बीच में दरार की खाई बढ़ती ही चली गई। दोनों का ग्रे डिवोर्स हुआ है।
यह भी पढ़ें: शॉकिंग मिड वीक इविक्शन, बाहर हुई ये कंटेस्टेंट, रजत दलाल फिर पलटे
सायरा बानो की वकील ने बताए थे कारण
बीते कुछ दिन पहले फेमस संगीतकार ए आर रहमान और सायरा बानो की 29 साल की शादी टूट गई है। इसके पीछे की वजह तो किसी को नहीं पता। वहीं सायरा की वकीन वंदना ने बताया कि इंडस्ट्री में तलाक के पीछे की वजह सेलेब्स का वर्कोहोलिक होना है। यही वजह है कि ग्रे डिवोर्स के केस इतने ज्यादा बढ़ रहे हैं। फैमिली को समय न दे पाने की वजह से कपल के बीच में दूरी आ जाती है। ऐसे में कहीं न कहीं धनुष और ऐश्वर्या के तलाक के पीछे भी यही कारण बताया जा रहा है।
बच्चों की कस्टडी रहेगी किसके पास
अब ये भी जान लेते हैं कि धनुष और ऐश्वर्या के तलाक के बाद उनके बच्चों की कस्टडी दोनों में से किसके पास रहने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों का पालन-पोषण दोनों एक साथ करने वाले हैं। हालांकि ये बच्चों के फेवर में काफी अच्छा है, क्योंकि बच्चों को पापा मम्मी दोनों का प्यार मिलेगा।
यह भी पढ़ें: टाइम गॉड बनते ही टूटी Eisha Singh-Avinash की दोस्ती, राशन टास्क पर हुआ बवाल!
संबंधित खबरें
लावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
51 mins agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
3 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
4 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
4 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
23 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines