Aishwarya Rajesh: हिंदी सिनेमा हो या फिर साउथ… अक्सर सितारों को किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में देखा जाता है। इस वक्त साउथ की फेमस एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजेश चर्चा में हैं। अब भई उन्होंने कुछ ऐसी डिमांड कर दी है, जिससे ना सिर्फ वो चर्चा में आ गई हैं बल्कि लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। आखिरी ऐश्वर्या राजेश ने ऐसी क्या मांग की है? आइए जानते हैं…
हेमा कमेटी की रिपोर्ट के बाद उठ रहे मुद्दे
जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद मलयालम सिनेमा की कई काली-करतूतें सामने आई हैं। इसका असर ना सिर्फ सिनेमा की इज्जत बल्कि इंडस्ट्री के लोगों पर भी हुआ है क्योंकि कई बड़े नामचीन चेहरे इसमें आरोपी बताए गए हैं। तमिलनाडु में अभिनेत्री राधिका सरथकुमार इस मुद्दे पर बहुत मुखर रही हैं और उन्होंने मांग की है कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री में उनके साथियों को ऐसे मुद्दों पर खुलकर बात करनी चाहिए, जिसमें महिलाएं और पुरुष सभी शामिल हैं।
यौन उत्पीड़न के मामलों से हिला साउथ सिनेमा
इस बीच अब नादिगर संगम (तमिलनाडु एक्टर्स एसोसिएशन) ने तमिल सिनेमा में यौन उत्पीड़न के मुद्दों को संबोधित करने के लिए एक समिति की शुरुआत की है। समिति की अध्यक्षता अभिनेता रोहिणी करेंगी, जिन्होंने हाल ही में कहा था कि शिकायतें साइबर पुलिस के साथ साझा की जाएंगी और यौन उत्पीड़न का दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को तमिल फिल्म इंडस्ट्री से पांच साल के लिए बैन कर दिया जाएगा।
ऐश्वर्या राजेश ने की डिमांड
हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश ने कहा कि मैं 12 साल से फिल्म इंडस्ट्री में हूं। हमारे आस-पास की दुनिया में बहुत सारे बदलाव हुए हैं। एक महिला कलाकार के तौर पर मेरा मानना है कि जब हम आउटडोर शूटिंग के लिए जाते हैं तो सबसे पहले मुद्दों में से एक ये है कि महिलाओं के लिए एक अच्छा टॉयलेट होना चाहिए।
ऐसे मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है- ऐश्वर्या
ऐश्वर्या ने कहा कि चलो मान लेते हैं कि मेरे लिए वैनिटी वैन मिल सकती है, लेकिन उन अन्य महिलाओं के बारे में क्या जो फिल्म में काम करती हैं। उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है क्योंकि उनके लिए वहां कोई सुविधा नहीं होती। इस मुद्दे पर लोगों का ध्यान जाना चाहिए क्योंकि एक महिला होने के नाते जब आप लंबी आउटडोर शूटिंग पर होती हैं तो यह बहुत कठिन होता है। मुझे लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री को भी ऐसे मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है।
समिति को मदद करनी चाहिए
एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे मुद्दों का सामना नहीं करना पड़ा है और मुझे उम्मीद है कि ये घटनाएं नहीं होंगी, लेकिन सिर्फ इसलिए कि मैंने ऐसे किसी मुद्दे का सामना नहीं किया है, इसका मतलब यह नहीं है कि ऐसा नहीं होता है। अगर समिति के पास मदद या समाधान के लिए जाने वाली महिलाओं को कुछ नहीं मिलता तो समिति गठित करने का कोई मतलब नहीं है।
यह भी पढ़ें- Salman Khan से नोटिस मिलते ही बिलख-बिलखकर रोया वकील, बोला- मैंने तो बस अपने….
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
5 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines