Aishwarya Rai wishes Birthday Amitabh Bachchan: गॉसिप टाउन में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक को लेकर चर्चा बंद ही नहीं होती है, लेकिन कपल की ओर से हर बार इन खबरों पर झूठी होने की मुहर जरूर लगती है। बीते दिन यानी 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन का जन्मदिन था। इस खास मौके पर बच्चन बहू ने भी अपने ससुर को जन्मदिन की बधाई दी। हालांकि ऐश्वर्या ने रात को बिग बी को जन्मदिन की बधाई दी और साथ ही झूठी खबरें फैलाने वालों के मुंह पर ताला भी जड़ दिया।
ऐश्वर्या ने किया पोस्ट
बीती रात बच्चन बहू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर। इस पोस्ट में उनकी बेटी और बिग बी नजर आ रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने इसके कैप्शन में लिखा है कि Happy Birthday Pa-Dadaji, God Bless always. ऐश्वर्या ने इस पोस्ट को तब शेयर किया है, जब फिर से उनके और अभिषेक बच्चन के अलव होने की खबरें जोरों पर थीं। हालांकि इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर रिएक्ट किया है।
यूजर्स ने किया ऐसे रिएक्ट
एक यूजर ने बच्चन बहू के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि बहुत सारे लोग तलाक की बात कर रहे हैं अब वो चुप हो जाएंगे। दूसरे यूजर ने लिखा कि सच में बहुत प्यारी फोटो है। तीसरे यूजर ने लिखा कि अब सब चुप हो जाएंगे। एक और यूजर ने कमेंट किया कि आपको बहुत बधाई और ढेर सारा प्यार। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
पेरिस फैशन वीक में नजर आई थीं एक्ट्रेस
गौरतलब है कि हाल ही में ऐश्वर्या राय को उनकी बेटी के साथ पेरिस फैशन वीक और आईफा में देखा गया था। पेरिस फैशन वीक के लिए जब एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर नजर आई थी, तो उस दौरान उन्होंने अपनी शादी की रिंग नहीं पहनी थी, जिसकी वजह से लोगों ने कयास लगा लिए थे कि वो अभिषेक बच्चन से अलग हो रही हैं।
बच्चन बहू ने तब भी दिया था जवाब
हालांकि उस दौरान भी बच्चन बहू अपनी शादी की रिंग के साथ स्टेज पर नजर आई, तो लोगों का मुंह बंद हो गया था। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की अफवाहों की वजह से खबरों का बाजार गर्म हुआ हो। जी हां, अक्सर इस तरह की अफवाहें आती रहती हैं, लेकिन बच्चन परिवार की तरफ से हर बार इन्हें खारिज कर दिया जाता है और ऐसा ही इस बार भी हुआ है।
यह भी पढ़ें- कॉमेडी, ड्रामा और प्राइवेसी से भरा है Vicky Vidya Ka Woh Wala Video, पढ़ें रिव्यू
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
22 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines