हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Salman Khan को इग्नोर कर Aishwarya Rai ने Vivek Oberoi को बताया गुड फ्रेंड, वीडियो वायरल

Aishwarya Rai Throwback Video Viral on Social Media: ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

विज्ञापन
instagram

Aishwarya Rai Throwback Video Viral on Social Media: इन दिनों बच्चन परिवार की बहू ‘ऐश्वर्या राय बच्चन’ को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में ऐश्वर्या को-एक्टर विवेक ओबेरॉय को अपना गुड फ्रेंड बताती है। हालांकि इस दौरान वो सलमान खान को इग्रोर कर देती हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला…

यह भी पढ़ें- फिल्मी पर्दे की ‘इंदिरा गांधी’ क्या राजनीति में लेंगी एंट्री? Kangana Ranaut के पिता ने दिया बयान, फैंस हैरान

Aishwarya का पुराना वीडियो वायरल 

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो करण जौहर के पॉपुलर शो कॉफी विद करण का है। ये वीडियो कई साल पुराना है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि करण जौहर अभिनेत्री से प्रोमिसिंग न्यूकमर को लेकर सवाल कर रहे हैं। इस पर ऐश्वर्या ने जवाब में कहा कि विवेक ओबेरॉय अपने काम में बहुत ही ब्रिलियंट हैं और उन्हें वो अपना अच्छा दोस्त भी कहती हैं। हालांकि इस दौरान करण ने जैसे ही सलमान खान का नाम लिया तो ऐश्वर्या ने इग्नोर करते हुए कहा कि अगला सवाल। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता

वहीं, अगर सलमान और ऐश्वर्या की बात करें तो फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग के दौरान इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। हालांकि कुछ साल दोनों का रिश्ता रहने के बाद दोनों अलग हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जाता है कि एक्ट्रेस ने सलमान के बर्ताव की वजह से उनसे दूरियां बना ली थी। हालांकि इस पर उन्होंने कभी खुलकर बात नहीं की है।

पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन

बता दें कि इन दिनों ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने खूब सुर्खियों बटोरी। दरअसल, कपल को लेकर अफवाहें आ रही थी कि दोनों अलग होने वाले हैं, लेकिन इन खबरों पर विराम लगाते हुए दोनों अपनी बेटी के स्कूल फंक्शन में नजर आए। बता दें कि इसके पहले बी कई बार इस तरह की अफवाहें सामने आई हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola