Aishwarya Rai Removes Bachchan Surname: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की खूबसूरती और ग्लैमरस पर्सनालिटी हमेशा ही चर्चा का विषय रही है। पिछले काफी वक्त से उनके और पति अभिषेक बच्चन के बीच तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ा हुआ है। इसी बीच ऐश्वर्या का एक वीडियो भी इन दिनों सोशल मीडिया पर छा गया है जिसे देखने के बाद फैंस के बीच एक बार फिर तलाक को लेकर सवाल उठने लगे हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
ऐश्वर्या के नाम के आगे से हटा बच्चन सरनेम
एक्ट्रेस दुबई में आयोजित ग्लोबल विमेंस फोरम में हिस्सा लेने पहुंची, लेकिन इस इवेंट में कुछ ऐसा हुआ जिसने सोशल मीडिया पर चर्चा का माहौल बना दिया। दरअसल ऐश्वर्या राय के नाम से ‘बच्चन’ सरनेम गायब था, जो कि लोगों के लिए हैरान करने वाली बात थी। अब ये सवाल उठने लगा है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ? क्या ये एक मात्र संयोग था या फिर इसके पीछे कुछ और वजह हो सकती है?
इस इवेंट के दौरान पीछे चल रही स्क्रीन में ऐश्वर्या राय का नाम सिर्फ ‘ऐश्वर्या राय’ के तौर पर दिखा, जबकि आमतौर पर उनके नाम के साथ ‘बच्चन’ सरनेम जुड़ा होता है। ये बात सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई और यूजर्स ने इस पर अपनी राय जाहिर करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘आखिरकार ‘बी’ शब्द उनके नाम से गायब हो ही गया’, तो वहीं कुछ दूसरे यूजर्स ने ऐश्वर्या की खूबसूरती की भी तारीफ की।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अभी कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ी थीं कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच कोई दिक्कत चल रही है और उनके तलाक की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि इस मामले में अब तक बच्चन परिवार या ऐश्वर्या राय की तरफ से कोई साफ तौर पर बयान नहीं आया है। वहीं अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए लोगों को नसीहत देते हुए बिना सच्चाई की जांच किए खबरें फैलाने वालों को आलोचना की थी। इसके बावजूद ऐश्वर्या और अभिषेक की पर्सनल लाइफ पर चर्चाएं जारी हैं और सोशल मीडिया पर ये मुद्दा लगातार गर्माया हुआ है। वहीं सोशल मीडिया पर अब दुबई वाला वीडियो वायरल हो रहा है।
ऐश्वर्या राय-अभिषेक साथ नजर नहीं आए
ऐश्वर्या राय हाल ही में कई बड़े इवेंट्स में नजर आई हैं, लेकिन उनके साथ हमेशा अभिषेक का न होना चर्चा का विषय बन चुका है। इन सब घटनाओं के बीच सोशल मीडिया पर इस समय ऐश्वर्या के नाम से ‘बच्चन’ सरनेम के गायब होने को लेकर बहस जारी है। कुछ लोगों का मानना है कि ये एक पर्सनल फैसला हो सकता है, जबकि कुछ इसे परिवार के भीतर चल रहे विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: इन 5 कंटेस्टेंट की पीठ में Rajat Dalal ने घोंपा छुरा, पल में तोला तो पल में माशा
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
56 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
8 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines