Aishwarya Rai का नया फोटो पोस्ट आया, तमाम तलाक रुमर्स को झुठलाया

ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर से सभी तलाक रूमर्स को झुठला दिया है। एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट देखने के बाद फैंस भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं और सभी ऐश के पोस्ट पर प्यार बरसा रहे हैं।

Aishwarya Rai, abhishek bachchan

Aishwarya Rai, abhishek bachchan

विज्ञापन

हिंदी सिनेमा के पॉपुलर कपल्स में से एक ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक रूमर्स अक्सर सुनने को मिलते रहते हैं। हालांकि, हर बार ये रूमर्स झूठी ही साबित होती हैं। 20 अप्रैल को इस प्यारे से कपल की मैरिज एनिवर्सरी थी। इस खास मौके पर बच्चन बहू ने एक बार फिर से अपनी और अभिषेक की तलाक रूमर्स को झुठला दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला…

ऐश्वर्या राय ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है। इस पोस्ट में ऐश अपनी पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ नजर आ रही है। फोटो को देखकर लग रहा है कि शायद ये फोटो पुरानी है क्योंकि ऐश्वर्या इस तरह की फोटो को पहले भी शेयर कर चुकी है। हालांकि, ये फोटो लेटेस्ट है क्योंकि इसमें ऐश्वर्या और आराध्या की ड्रेस अलग है और अभिषेक का चश्मा भी पुरानी फोटो से मेल नहीं खाता। साथ ही दोनों फोटो का बैकग्राउंड भी अलग है।

Advertisment

मैरिज एनिवर्सरी पर साथ दिखे बच्चन बहू-बेटा

इस फोटो को ऐश्वर्या ने अपनी और अभिषेक की मैरिज एनिवर्सरी पर शेयर किया है। फोटो को शेयर करते हुए बच्चन बहू ने इसके कैप्शन में व्हाइट कलर का दिल का इमोजी भी शेयर किया है। इतना ही नहीं बल्कि अब यूजर्स ने इस पोस्ट पर रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप दोनों को एनिवर्सरी की बहुत बधाई। दूसरे यूजर ने कहा कि ओएमजी, क्वीन ने अभी पोस्ट किया।

विज्ञापन

लोगों ने लुटाया प्यार

एक तीसरे यूजर ने कहा कि फाइनली सब ठीक हो गया, परिवार से ज्यादा कुछ नहीं। एक और यूजर ने लिखा कि बहुत बधाई। एक ने कहा कि कौन था वो जो तलाक की रूमर्स फैला रहा था। एक और ने कहा कि अभिषेक के चश्मे का कलर ऐश की लिप्सिटक से मैच कर रहा। एक और यूजर ने कहा कि आप दोनों को साथ देखकर बहुत खुशी हो रही है। इस तरह ऐश के पोस्ट पर सभी खुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ