Aishwarya Rai: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर अपने ग्लैमर और खूबसूरती से लोगों का दिल जीत लेती हैं। ऐश्वर्या की एक्टिंग के भी लोग दिवाने हैं और फैंस को उनकी फिल्में हमेशा ही खूब पसंद आती हैं। एक वक्त ऐसा था कि जब शाहरुख खान के साथ ऐश्वर्या राय की जोड़ी देखने के लिए फैंस पागल हुआ करते थे, लेकिन क्या जानते हैं कि जनता के इतने प्यार के बाद भी ऐश्वर्या राय को शाहरुख की एक-दो नहीं बल्कि पांच फिल्मों से रिप्लेस किया गया था। इस बारे में खुद ऐश्वर्या राय ने भी बात की थी। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस का इस पर क्या कहना था?
मेकर्स के फैसले से हर कोई चौंक गया था
एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या राय ने उन पांच फिल्मों से निकाले जाने की बात कही थी, जिनमें वो, शाहरुख खान संग काम करने वाली थीं। इस लिस्ट में ‘चलते-चलते’, ‘कल हो ना हो’ और ‘वीर-जारा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं। अगर इन फिल्मों में शाहरुख के साथ ऐश्वर्या होती, तो ये जोड़ी कुछ अलग ही धमाका कर सकती थी, लेकिन बिना किसी एक्सप्लेनेशन के ऐश्वर्या को इन फिल्मों में रिप्लेस किया गया था। मेकर्स के इस फैसले ने ना सिर्फ फैंस बल्कि इंडस्ट्री के कई लोगों को भी चौंका दिया था।
अचानक बिना किसी कारण के… – ऐश्वर्या
ऐश्वर्या ने सिमी गरेवाल के साथ इस बारे में बात करते हुए कहा था कि ये बहुत हर्ट करने वाला था। कुछ फिल्में ऐसी थी, जिनमें मैं काम करने वाली थी, लेकिन अचानक बिना किसी कारण के वो मुझसे छीन ली गईं। इसका जवाब मुझे भी कभी नहीं मिला कि ऐसा क्यों हुआ। इस इंटरव्यू में जब ऐश्वर्या से पूछा गया कि क्या इन फिल्मों को छोड़ने का फैसला उनका खुद का था तो अभिनेत्री ने कहा कि नहीं, बिल्कुल नहीं। मैं खुद इसके लिए हैरान थी क्योंकि इसने हर्ट किया था।
वजह आज भी नहीं आई सामने
हालांकि इस घटना के बाद बॉलीवुड पर कई सवाल उठाए गए। हालांकि इस मामले में कथित तौर पर मेकर्स को बाहरी दबाव के कारण यह फैसला लेना पड़ा था, लेकिन इसके ये दावा भी पक्का नहीं हैं, ऐसी बस अटकलें लगाई गई थीं। इस बारे में बात करते हुए बच्चन बहू ने कहा कि आपके साथ जो भी होता है, उससे आप सीखते हैं और आगे के लिए जागरूक हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- टैरो कार्ड रीडर ने काफी पहले कर दी थी Ranbir Kapoor की पत्नी को लेकर भविष्यवाणी! कितनी सच निकली बात?
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
3 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
5 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines