Aishwarya Rai Wishes Dad on Birth Anniversary: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय हाल ही में अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ सफेद कलर के मैचिंग सूट में नजर आईं। ऐश्वर्या अपने पिता के बर्थ एनिवर्सी के मौके पर अपने घर पहुंची थीं जहां उन्होंने अपने पिता को याद किया। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए अपने पिता को याद किया, साथ ही उन्हें अपनी जिंदगी का इटरनल लव भी बताया। ऐश्वर्या राय ने पिता को जन्मदिन विश करते हुए लिखा- ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरे इटरनल लव। मेरा दिल, मेरी आत्मा।’
ऐश्वर्या राय ने पोस्ट कर पिता को किया याद
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या ने हाल ही एक्ट्रेस के पिता को बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर विश किया। ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अपने पिता को ‘इटरनल लव’ बताया। उन्होंने लिखा- ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरे इटरनल लव। मेरा दिल, मेरी आत्मा।’
ऐश्वर्या राय और आराध्या हुईं स्पॉट
ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या हाल ही में एक वीडियो में नजर आईं, जिसमें दोनों एक जैसे कपड़े पहने हुए थे और उनके हाथों में फूलों का गुलदस्ता था। वीडियो में ऐश्वर्या और आराध्या के साथ एक बुके भी नजर आता है, जो उनके स्टाफ के हाथ में है। ऐश्वर्या अपने पिता कृष्णराज राय की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर अपने घर पहुंची थीं। 20 नवंबर को ऐश्वर्या के पिता की जयंती थी और ऐश्वर्या हमेशा अपने पिता की याद में इस दिन को खास बनाती रही हैं।
ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की अफवाहें
मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। कुछ समय पहले ये खबर आई थी कि ऐश्वर्या अब बच्चन हाउस में नहीं रहतीं, बल्कि अपनी मां के घर रह रही हैं। हालांकि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।
ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी को 18 साल हो चुके हैं और इस दौरान कई बार उनके रिश्ते में उतार-चढ़ाव की बातें सामने आईं। इस बीच जब मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन परिवार के साथ नहीं दिखाई दिए, तब इस मामले में कई तरह की अफवाहें उठने लगी थीं। इस समय तक ऐश्वर्या और अभिषेक ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है और न ही इस विषय पर किसी ने खुलकर कुछ कहा है।
कैंसर से हुआ था निधन
ऐश्वर्या के पिता कृष्णराज राय का निधन 2017 में हुआ था, जो कैंसर से जूझ रहे थे। ऐश्वर्या ने अपने पिता के लिए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया है जो बताता है कि वो अपने पिता को आज भी कितना मिस करती हैं।
यह भी पढ़ें: AR Rahman के तुरंत बाद करीबी ने भी लिया पति से तलाक, दोनों के रिश्ते को लेकर उठे सवाल
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 hr agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
2 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
2 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
21 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
22 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
22 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines