Aishwarya Rai: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के पास बेशुमार दौलत है। इस बात से सभी वाकिफ हैं। अब भई बात जब ‘बच्चन बहू’ की हो रही है, तो उनका जलवा तो विदेशों में होना भी लाजिमी है। जी हां, आजकल सुनने में आ रहा है कि ‘बच्चन बहू’ यानी ऐश्वर्या राय के पास दुबई में भी करोड़ो की प्रॉपर्टी है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
दुबई में आलीशान घर की मालकिन हैं ऐश्वर्या
दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है दुबई में ऐश्वर्या राय का एक आलीशान घर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि अभिनेत्री ने 15 करोड़ रुपये की राशि देकर इस घर को खरीदा था। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दुबई में जुमेराह गोल्फ एस्टेट में सैंक्चुअरी फॉल्स में ऐश्वर्या राय का घर है। हालांकि ये अभी रिपोर्ट्स के आधार पर ही कहा जा रहा है। इस पर एक्ट्रेस या बच्चन परिवार की तरफ से कोई मुहर नहीं लगी है।
बेहद लग्जरी लाइफ जीती हैं ऐश्वर्या
बता दें कि ऐश्वर्या राय ना सिर्फ बी-टाउन बल्कि देश की मंहगी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। ऐश्वर्या बेहद लग्जरी लाइफ जीती हैं। इतना ही नहीं बल्कि अगर रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या की कुल नेटवर्थ 776 करोड़ रुपये है। इसी के साथ अगर एक्ट्रेस की फीस की बात करें तो एक फिल्म के वो 12 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। एक्ट्रेस की बेहद बड़ी फैन फॉलोइंग है।
Rumy Alqahtani भी ऐश्वर्या की फैन
ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी अभिनेत्री के चाहने वाले मौजूद हैं। हालिया उदाहरण ये है कि सऊदी अरब की रूमी अलकाहतानी के मिस यूनिवर्स में हिस्सा लेने की खबरें सामने आई, तो उनका इंस्टाग्राम पेज देखा, जिसमें उन्होंने साल 2016 में 18 दिसंबर को ऐश्वर्या राय की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए रूमी ने इसके कैप्शन में लिखा है कि Mshallah….। इससे साफ होता है कि ऐश्वर्या के चाहने वाले ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी मौजूद हैं
यह भी पढ़ें- क्या सच में Sridevi पर बनेगी बायोपिक? Boney Kapoor ने बताई सच्चाई
संबंधित खबरें
4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
23 mins ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
16 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
19 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
20 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
21 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
21 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
21 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
23 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
23 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines