हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Aishwarya-Abhishek के प्यार का मिल गया सबूत, तलाक की अटकलों पर लगा विराम

Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai
विज्ञापन

Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai: इन दिनों बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहें फिर से जोरों पर हैं। जरा-सा कुछ होता नहीं है कि चर्चा होने लगती है कि दोनों अलग हो रहे हैं। हालांकि हर बार ये अफवाहें झूठी ही साबित होती हैं। इस बीच अब फिर ऐश्वर्या और अभिषेक के प्यार का सबूत मिल गया है और ये भी सामने आ गया है कि कपल के अलगाव की अफवाहें झूठी हैं या सच? आइए जानते हैं कि आखिर क्या है सच?

ऐश्वर्या की बड़ी फैन फॉलोइंग

दरअसल, खबरों का बाजार हो या फिर गॉसिप टाउन हर तरफ कपल के अलगाव की बातें सुनने को मिल रही हैं, लेकिन अगर ऐश्वर्या राय के इंस्टाग्राम को देखा जाए, तो उन्हें 14.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। यहां गौर करने वाली बात ये है कि भले ही ऐश्वर्या की इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग हैं, लेकिन वो किसी को फॉलो नहीं करती हैं सिवाय एक शख्स के। अब आप सोच रहे होंगे कि वो स्पेशल वन कौन हैं? तो बता देते हैं कि वो कोई और नहीं बल्कि खुद अभिषेक बच्चन हैं।

किसको फॉलो करती हैं ऐश्वर्या 

जी हां, ऐश्वर्या राय इंस्टाग्राम पर इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग होने के बाद सिर्फ अपने पति अभिषेक बच्चन को ही फॉलो करती हैं। इससे साफ ही कि ऐश्वर्या, अभिषेक से बेहद प्यार करती हैं और हर बार उड़ती कपल के अलगाव की खबरें झूठी हैं। इस बार भी भले ही कोई कुछ भी कह रहा हो, लेकिन सब झूठ है। ना सिर्फ ऐश्वर्या बल्कि अभिषेक भी अपने प्यार का सबूत दे चुके हैं।

विज्ञापन

Aishwarya Rai

अभिषेक ने भी दिया था बयान

दरअसल, अभिषेक बच्चन ने भी एक वीडियो में तलाक की अफवाहों को खारिज किया था। जब एक्टर से तलाक को लेकर पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था कि इस बारे में मुझे किसी से कुछ नहीं कहना है। दुख की बात ये है कि होता कुछ भी नहीं है और इसको बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। अभिषेक के इस बयान से साफ हो गया था कि उनके और ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहें झूठी हैं।

विज्ञापन

झूठी निकलती हैं अफवाहें

अंनत अंबानी की शादी और फिर इसके बाद पेरिस फैशन वीक में जब ऐश्वर्या बिना वेडिंग रिंग के दिखी, तो ये चर्चाएं तेज हो गई। हालांकि बाद में एक्ट्रेस अपनी वेडिंग रिंग के साथ नजर आई थी और अफवाह उड़ाने वालों को करारा जवाब दिया था। अक्सर कपल के तलाक की अफवाहें आती रहती हैं, लेकिन हमेशा झूठी ही निकलती है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 की TRP गिरने के 5 कारण, क्यों Salman Khan के होने पर भी रैंकिग कमजोर?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola