Aishwarya Rai

Aishwarya Rai के नए लुक को देख हैरान हुए फैंस, बच्चन बहू ने फिर जीता लोगों का दिल

Aishwarya Rai: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. सोशल मीडिया से लेकर गॉसिप टाउन तक बच्चन बहू की चर्चा हो रही है. ऐश्वर्या का नया लुक हर किसी को हैरान कर गया. अभिनेत्री ने अपने नए लुक से हर किसी का दिल जीत लिया है.

Aishwarya Rai: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं. बच्चन बहू कैमरे की नजरों में भी ज्यादा नहीं आती हैं, लेकिन जब भी आती हैं, तो उनकी चर्चा लाजमी होती है. इस बीच अब एक बार फिर से ऐश्वर्या राय सुर्खियों में आ गई हैं. हालांकि, इस बार ऐश्वर्या के चर्चा में आने की वजह उनकी पर्सनल या फिर प्रोफेशनल लाइफ नहीं हैं. जी हां, एक्ट्रेस इस बार अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं.

विज्ञापन

ऐश्वर्या के लुक की हो रही चर्चा

दरअसल, पेरिस फैशन वीक से पहले ही ऐश्वर्या राय पेरिस जा चुकी हैं. वहीं से एक्ट्रेस की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिनमें अभिनेत्री का लुक बिल्कुल बदला हुआ नजर आ रहा है. इंटरनेट पर ऐश्वर्या राय के नए लुक की जमकर चर्चा हो रही है और फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं. इस दौरान उनके साथ बेटी आराध्या भी नजर आई. ज्यादा जानकारी के लिए आप दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ