Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय हमेशा ही अपने काम से लोगों का दिल जीत लेती हैं। ऐश्वर्या की एक्टिंग के लोग दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर एक्ट्रेस से जुड़े तमाम वीडियो भी सामने आती रहते हैं, जिनमें वो खुद से जुड़े कुछ मजेदार किस्से बताती रहती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ में भी ऐश्वर्या का जलवा दिखने वाला था, लेकिन वो ये फिल्म नहीं कर पाई। आइए जानते हैं क्यों?
ऐश्वर्या ने खुद किया रिवील
दरअसल, सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या से जुड़ा कपिल शर्मा के शो का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ऐश्वर्या ने खुद बताया है कि वो फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ करने वाली थीं, लेकिन नहीं कर पाईं। इस वीडियो में कपिल ने ऐश्वर्या से सवाल किया कि मिस वर्ल्ड जीतने के बाद आपने सोचा था कि क्या आप बॉलीवुड में जाएंगी।
मेरी कहानी अलग थी- ऐश्वर्या
इस पर ऐश्वर्या कहती हैं कि नहीं, मुझे पता है कि आजकल लोग ऐसे ही सोचते हैं कि किसी भी कॉन्टेस्ट में भाग लो और उनके लिए दूसरे दरवाजे खुल गए, लेकिन ऐसा नहीं था। ऐश्वर्या ने कहा कि मेरे साथ ऐसा नहीं था और मेरी कहानी अलग थी। उन्होंने बताया कि मेरे पास मौका इस ‘टाइटल’ से पहले था।
फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’
ऐश्वर्या ने बताया कि शायद मेरी पहली फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ होती, लेकिन मैंने लास्ट मिनट पर आकर फिल्मों के लिए ना कर दी थी और मैंने सोचा कि इस कॉन्टेस्ट में भाग लेते हैं। ऐश्वर्या ने आगे कहा कि मैंने सोचा नहीं था कि मैं फिल्मों में जाऊंगी। गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय आज इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं।
पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में
इसके अलावा अगर ऐश्वर्या की बात करें तो बीते लंबे टाइम से वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। जी हां, आए दिन ऐश्वर्या और अभिषेक के अलगाव की अफवाहों को हवा मिल जाती हैं और ये तूल पकड़ लेती हैं। हालांकि, दोनों के अलग होने की अफवाह हमेशा झूठी ही निकलती है। हाल ही में दोनों का साथ में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
यह भी पढ़ें- नए साल पर होगा धमाका…. इस दिन OTT पर रिलीज हो सकती है Pushpa 2, कब-कहां देखें?
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
35 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
3 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines