Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai Divorce Rumours: बॉलीवुड के मशहूर कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चाओं में हैं। मीडिया में यें खबरें आ रही हैं कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और इस सबके पीछे अभिषेक के निमरत कौर के कथित अफेयर को माना जा रहा है, हालांकि इन सभी खबरों को लेकर कोई भी ऑफिशियल पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। इसी बीच एक ऐसे सबूत के बारे में आपको बताते हैं जिससे साफ हो जाएगा कि इस कपल के बीच अलग होने की किसी भी तरह की खबरें एकदम गलत हैं।
ऐश्वर्या के इंस्टाग्राम से मिला सबसे बड़ा सबूत
ऐश्वर्या और अभिषेक ने साल 2007 में शादी की थी और उनके एक प्यारी सी बेटी आराध्या भी है। हालांकि इस रिश्ते में चल रही अटकलों के बीच न तो ऐश्वर्या और न ही अभिषेक ने इस बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ कहा है। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर जमकर चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि अभिषेक के बर्ताव की वजह से दोनों के बीच दरार आई है। हालांकि इन सभी अटकलों पर विराम तब लग गया जब हमने ऐश्वर्या के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नजर डाली।
दरअसल ऐश्वर्या के इंस्टाग्राम पर मिलियन में फॉलोअर्स हैं लेकिन वो खुद सिर्फ एक शख्स को फॉलो करती हैं और वो कोई और नहीं बल्कि उनके पति अभिषेक बच्चन हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच तलाक की खबरों को झूठी करार देने के लिए ये एक सबूत ही काफी है। एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर सिर्फ अपने पति अभिषेक को ही फॉलो करती हैं जबकि उनके 14 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
निमरत के साथ जुड़ा अभिषेक का नाम
आपको बता दें जहां एक तरफ ऐश्वर्या राय के साथ अभिषेक की तलाक की अफवाहें जोरों से उड़ रही हैं वहीं एक्ट्रेस निमरत कौर के साथ उनके डेटिंग के रूमर्स भी इन दिनों खूब फैल रहे हैं। दोनों ने फिल्म दसवीं में साथ काम किया था और इसलिए दोनों के लिंकअप की अफवाहें उड़ रही हैं, हालांकि निमरत ने हाल ही में इन सभी रूमर्स पर चुप्पी तोड़ते हुए इन्हें अफवाह बताया है।
निमरत ने रूमर्स पर क्या कहा?
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्ट संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 hr agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 hr agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
2 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
19 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
20 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
22 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
23 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines