Abhishek Bachchan Movie I Want To Talk Flopped: अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई है। क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिलने के बावजूद ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच पाई। रिलीज के छठे दिन तक फिल्म की कमाई 2 करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाई। पहले दिन से ही फिल्म की शुरुआत खराब रही और वीकेंड पर भी इसमें कोई खास उछाल नहीं आया। वीकडेज में फिल्म की परफॉर्मेंस और भी खराब हो गई। ऐसे में ये फिल्म एक हफ्ते में ही पर्दे से उतरते हुए नजर आ रही है। इतना ही नहीं अभिषेक बच्चन की शानदार एक्टिंग के बावजूद उनकी फिल्में पर्दे पर ज्यादा चल नहीं पा रही हैं। इससे पहले जूनियर बच्चन की फिल्म ‘घूमर’ भी पिट गई थी जबकि उसमें भी उनकी अच्छी खासी एक्टिंग थी।
फिल्म की कहानी में दम नहीं
अभिषेक की फिल्म की कहानी काफी स्लो लगती है। बहुत हद तक दर्शक फिल्म की कहानी को प्रिडिक्ट भी कर लेते हैं। कोई सस्पेंस दर्शकों को फिल्म देखते हुए फील नहीं होता। कहीं ना कहीं फिल्म की कहानी में काफी बोरिंग भी लगती है। बस यही वजह है कि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘आई वांट टू टॉक’ ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले बुधवार को 0.12 करोड़ रुपये कमाए हैं।
एक्टिंग अच्छी लेकिन स्क्रीनप्ले खराब
अभिषेक बच्चन ने फिल्म में एक ऐसे पिता का किरदार निभाया है जिसे कैंसर हो जाता है और फिर वो खतरनाक बीमारी से लड़ता है। जूनियर बच्चन की फिल्म में एक्टिंग की काफी तारीफ हुई लेकिन फिल्म का स्क्रीनप्ले काफी खराब है। एक पिता अपनी ही बेटी से काफी चीजें शेयर नहीं कर पाता है। दर्शकों को इसका स्क्रीनप्ले कुछ खास अच्छा नहीं लगा है।
फिल्म का नहीं हुआ ठीक से प्रमोशन
अभिषेक बच्चन की इस फिल्म का प्रमोशन उस लेवल पर नहीं किया गया है जिस लेवल पर आजकल की फिल्मों को प्रमोट किया जाता है। हालांकि अमिताभ बच्चन जैसे मेगास्टार्स ने फिल्म की काफी तारीफ की है लेकिन फिल्म के रिलीज होने से पहले इसे खास प्रमोट नहीं किया गया।
एक्शन-थ्रिलर से हटकर है फिल्म
इस फिल्म की कहानी बेहद ही सिंपल है। हालांकि बहुत प्यारा सा मैसेज ये फिल्म देकर जाती है लेकिन आजकल बॉक्स ऑफिस पर लोग एक्शन और मार-धाड़ से भरी फिल्में देखना पसंद करते हैं।
फिल्म में कोई ग्लैमर नहीं
आजकल फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर चलाने के लिए आइटम नबर्स या फिर ग्लैमर का तड़का लगाया जाता है लेकिन इस फिल्म में एक भी गाना नहीं है जिसकी वजह से फिल्म का कोई बज नहीं बन पाया।
यह भी पढ़ें: Ajay Devgn की लाडली के रूमर्ड बॉयफ्रेंड Vedant Mahajan कौन? जिनकी पार्टी में पहुंचे हॉलीवुड के सितारे
संबंधित खबरें
लावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
36 mins agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 hr agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
18 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
19 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
21 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
21 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines