Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan Divorce Rumor: बॉलीवुड की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें पिछले कई महीने से चर्चा में बनी हुई हैं। फैंस भी कन्फ्यूज्ड हैं कि यह कपल वाकई एक साथ है, या फिर दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। इस बीच ऐश्वर्या ने अपनी बेबी डॉल आराध्या का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन्हीं तस्वीरों के जरिए अब बच्चन खानदान की बहू ने फिर से बड़ा हिंट दे दिया है। इस हिंट के जरिए अभिषेक बच्चन के साथ उनके रिश्ते की सच्चाई सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि यह हिंट क्या है…
एक्ट्रेस ने सेलिब्रेट किया आराध्या का जन्मदिन
बता दें कि आराध्या बच्चन अब 13 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने बीते दिन बुधवार को बेटी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। सेलिब्रेशन की तस्वीरों को एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। सबसे पहली तस्वीर में आराध्या अपने दिवंगत नाना और ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णराज राय को श्रद्धांजलि देती हुई नजर आ रही हैं। इसके अलावा अन्य तस्वीरों में ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या और मां वृंदा के साथ दिखाई दे रही हैं।
तस्वीरों में एक्ट्रेस ने दे दिया हिंट
दिलचस्प बात यह है कि आखिरी तस्वीर में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ में पोज दे रही हैं। इस दौरान उनकी उंगली में वेडिंग रिंग देखी गई। वेडिंग रिंग को फ्लॉन्ट करते हुए एक्ट्रेस ने एक बार फिर पति अभिषेक बच्चन के साथ तलाक की खबरों महज अफवाह करार दिया है। दरअसल, आराध्या के जन्मदिन सेलिब्रेशन में अभिषेक बच्चन नजर नहीं आए थे। ना ही बच्चन फैमिली का कोई और सदस्य नजर आया था। ऐसे में कुछ यूजर्स के मन में दोनों के अलगाव की आशंका को लेकर सवाल उठे लेकिन ऐश्वर्या ने इन सवालों पर ब्रेक लगा दिया।
जाहिर है कि इससे पहले भी ऐश्वर्या राय बच्चन विदेश में एक फंक्शन में पहुंची थीं। उस दौरान भी उन्होंने अपनी वेडिंग रिंग को फ्लॉन्ट करते हुए तलाक रूमर्स को खारिज कर दिया था। अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा ही किया है, जिससे लोगों के मुंह पर ताला लग गया है।
कब से शुरू हुई तलाक की अफवाह
गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक के रिश्ते में दरार की खबर सबसे पहले तब सामने आई थी, जब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के वेडिंग फंक्शन में दोनों को अलग-अलग स्पॉट किया गया। इसके बाद कई मौकों पर ऐश्वर्या को अलग ही देखा गया। ऐसे में कयास लगाया गया कि शायद यह कपल तलाक लेने जा रहा है। हालांकि ऐश्वर्या और अभिषेक ने इन खबरों पर आज तक रिएक्ट नहीं किया। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा पर्सनल रखना पसंद करते हैं।
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
45 mins agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
1 hr agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
1 hr agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
1 hr ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
2 hrs ago80 करोड़ की संपत्ति, फिर भी 1BHK फ्लैट में क्यों रहते थे नाना पाटेकर, जानें
2 hrs agoकौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग
2 hrs agoNana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
2 hrs agoLive: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम
2 hrs agoनाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines