ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) सोशल मीडिया पर बेहद ही कम एक्टिव नजर आती हैं। बच्चन बहू का इंस्टाग्राम हैंडल उनकी फैमिली को डेडिकेटेड है। अब ऐश्वर्या अपनी खूबसूरत तस्वीरें कम ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं और न ही स्टोरी पर कुछ शेयर करती हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट ही रखना चाहती हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है और कुछ भावुक कर देने वाली तस्वीरें अपलोड की हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन पिता को याद कर हुईं इमोशनल
आज ऐश्वर्या राय बच्चन काफी इमोशनल लग रही हैं। एक्ट्रेस को क्या हुआ है? वो अचानक भावुक क्यों हो गईं? ये भी जान लेते हैं। दरअसल, आज ऐश्वर्या के पिता कृष्णराज राय (Krishnaraj Rai) की पुण्यतिथि है। ऐश्वर्या अपने पिता के बेहद करीब थीं। वो आज तक अपने पिता को भुला नहीं पाई हैं। उनके हर जन्मदिन और पुण्यतिथि पर वो हर साल उन्हें याद करती हैं।
पिता की पुण्यतिथि पर किया खास पोस्ट
बता दें, 8 साल पहले ऐश्वर्या के पिता कृष्णराज राय का निधन हुआ था। ऐसे में अब पुण्यतिथि के मौके पर एक्ट्रेस ने 3 तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में दीवार पर लगी एक्ट्रेस के पिता की फोटो नजर आ रही है, जिस पर 2 माला टंगी हुई हैं। इसके बाद अगली तस्वीर में आराध्या बच्चन अपने नाना की तस्वीर से आशीर्वाद लेती हुई नजर आ रही हैं। आखिरी फोटो बेहद इमोशनल है क्योंकि इसमें ऐश्वर्या इमोशनल दिख रही हैं।
यह भी पढ़ें: तेजस्वी प्रकाश के हाथ पर दिखी ये कैसी चोट? वीडियो हुआ वायरल
फैंस ने की संस्कारों की तारीफ
इसे शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं हमेशा आपसे प्यार करती हूं सबसे प्यारे डैडी-अज्जा। हमेशा आपके सभी प्यार भरे आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।’ अब इस पोस्ट को देखकर फैंस ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या के संस्कारों की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही उनसे ये भी गुजारिश कर रहे हैं कि बार-बार एक ही तस्वीर पोस्ट करने की जगह वो कुछ नया शेयर करें। वहीं ज्यादातर यूजर्स इस पोस्ट पर ओम शांति कमेंट कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines