Aishwarya Rai Dismisses Divorce Rumours With Abhishek Bachchan: बॉलीवुड के सबसे चर्चित जोड़ों में से एक अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच तलाक की अफवाहें इन दिनों सुर्खियों में हैं। लंबे समय से कहा जा रहा था कि दोनों के बीच तलाक होने वाला है और ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ अभिषेक से अलग रहने लगी हैं। हालांकि इन अफवाहों पर न तो ऐश्वर्या और न ही बच्चन परिवार ने कोई रिएक्शन दिया है। अब एक्ट्रेस ने इस सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। भले ही उन्होंने सीधे-सीधे प्रतिक्रिया ना दी हो लेकिन अभिनेत्री के मोबाइल के वॉलपेपर ने काफी कुछ साफ कर दिया है।
ऐश्वर्या के मोबाइल के वॉलपेपर से मिला सबूत
हाल ही में ऐश्वर्या को दुबई में एक इवेंट के दौरान देखा गया, जहां वो बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आईं। वहां से लौटने के बाद उन्होंने मैचिंग जॉगर्स और स्नीकर्स के साथ एक ब्लैक और ग्रे जैकेट पहनी थी, जो उनके एयरपोर्ट लुक को और भी आकर्षक बना रहा था। इसके साथ ही उनका हल्का मेकअप और खुले बालों का लुक भी काफी अच्छा लग रहा है। पैपराजी के सामने मुस्कुराते हुए उन्होंने पोज भी दिए, लेकिन उनकी जो चीज सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी, वो था उनके फोन का वॉलपेपर।
आराध्या-अमिताभ की दिखी फोटो?
ऐश्वर्या के वॉलपेपर में उनकी बेटी आराध्या तस्वीर में किसी दूसरे शख्स के साथ नजर आ रही थीं। इस तस्वीर ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए। सोशल मीडिया पर ये बात तेजी से फैल गई कि आराध्या के साथ जो शख्स दिख रहे हैं, वो शायद अमिताभ बच्चन हैं। इस तस्वीर को लेकर फैंस और मीडिया में अटकलों का सिलसिला शुरू हो गया, जबकि कुछ ने ऐश्वर्या और उनकी बेटी के रिश्ते को लेकर भी कयास लगाए।
ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या का मनाया था जन्मदिन
कुछ समय पहले ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी आराध्या के 13वें जन्मदिन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में एक खास तस्वीर में ऐश्वर्या न्यूबॉर्न आराध्या को गोदी में पकड़े हुए दिखाई दे रही थीं। वहीं एक दूसरी तस्वीर में आराध्या अपने दिवंगत नाना की फोटो के सामने सिर झुकाए खड़ी दिखाई दीं। इसके अलावा ऐश्वर्या ने आराध्या और उनकी नानी वृंदा राय के साथ भी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें तीनों की बीच की केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल छू लिया।
यह भी पढ़ें: Tishaa Kumar की मौत के 5 महीने बाद खुला राज, कैंसर नहीं ‘जाल’ में फंसने से गई तिशा की जान
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
6 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines