Aishwarya Rai Fans On Abdul Razzaq: हाल में एक शो के दौरान पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक (Abdul Razzaq) ने वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के प्रदर्शन को लेकर बात की। इस दौरान पाक क्रिकेटर ने बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) को लेकर विवादित बयान दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद ऐश्वर्या राय के फैंस के गुस्से में हैं। वहीं, उनका ये गुस्सा रज्जाक पर सोशल मीडिया के जरिए रज्जाक पर उतर रहा है।
सोशल मीडिया पर रज्जाक की वीडियो को वायरल करते हुए ऐश्वर्या के फैंस पाक क्रिकेटर को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने रज्जाक की इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘देखिए…अब्दुल रज्जाक कितनी सहजता से सुझाव देते हैं कि अगर वो ऐश्वर्या राय से शादी करते हैं तो अच्छे संस्कारों और ‘नीयत’ वाले बच्चों की उम्मीद नहीं करते हैं। साथ ही ये भी देखें कि कैसे शहीद अफरीदी और उमर गुल दर्शकों के साथ ताली बजाकर हंसते नजर आ रहे हैं’।
Abdul Razzaq पर उतरा Aishwarya Rai के फैंस का गुस्सा
यूजर ने आगे लिखा, ‘इस तरह पाकिस्तान में हिंदुओं और महिलाओं पर अत्याचार को सामान्य बना दिया जाता है। @sardesairajdeep @harbhajansingh @YUVSTRONG12 जैसे लोग हर समय उनके बारे में रोमांटिक बातें करते रहते हैं। अच्छा है कि @virendersehwag जैसे लोग उनके साथ वैसा ही व्यवहार करते हैं जिसके वे हकदार हैं!’। इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, ‘मुस्लिम कट्टरपंथी पुरुषों और आज की हिंदू महिलाओं की गटर छाप स्तर की मानसिकता। मदरसा छाप’। इसके अलावा भी एक्ट्रेस ने फैंस सोशल मीडिया पर सरे आम पाक क्रिकेटर की किरकिरी करते नजर आ रहे हैं।
https://twitter.com/san_x_m/status/1724314899441217984
क्या कहा था पाक क्रिकेटर Abdul Razzaq ने?
बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो साफ सुना जा सकता है कि पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ‘नीयत’ पर बात करते हुए कहते हैं, ‘टीम से अच्छा प्रदर्शन करने के लिए नीयत ठीक होनी चाहिए। अगर आप सोचेंगे कि ऐश्वर्या राय बच्चन से शादी करूं और आदर्श बच्चे हों तो ऐसा नहीं होगा। आपको पहले अपनी नीयत ठीक करनी होगी’। इस दौरान रज्जाक की ये बात सुनने के बाद वहां मौजूद शाहिद अफरीदी, उमर गुल जैसे पूर्व क्रिकेटर मौजूद थे, जो ठहाके मारकर हंसने लगते हैं। (Aishwarya Rai Fans On Abdul Razzaq)
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
15 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
16 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
17 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
18 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
21 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
22 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
23 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines