ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं. दोनों ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ और प्राइवेट लाइफ के कारण लाइमलाइट में बने रहते हैं. दोनों ने ही बॉलीवुड में कई सारी हिट फिल्में दी है, जो लोगों को काफी पसंद आई है. हालांकि पिछले कुछ सालों से ऐश्वर्या राय बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं. वहीं अभिषेक बच्चन ने साल 2025 में 2 फिल्मों में काम किया है. लेकिन बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि दोनों में से सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा कौन है. अगर आप भी नहीं जानते हैं, तो आज हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय में से किसने ज्यादा पढ़ाई की है.
यह भी पढ़ें: ‘मैं इसे मिमिक्री नहीं मानता…’, Sunil Grover की मिमिक्री पर आया Aamir Khan का रिएक्शन
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय की बात करें तो यह मुंबई के आर्य विधा मंदिर हाई स्कूल से अपनी 10वीं की पढ़ाई पूरी की थी. इसके बाद उन्होंने जय हिंद कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई खत्म की है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या राय कोई मॉडल या एक्टर नहीं बल्कि आर्किटेक्ट बनना चाहती थीं, जिसकी वजह से उन्होंने रचना संसद एकेडमी ऑफ आर्किटेक्चर में एडमिशन भी करवा लिया था. हालांकि वक्त के साथ उनका इंटरेस्ट एक्टिंग और मॉडलिंग में बढ़ता गया और फिर उन्होंने अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया और मॉडलिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया. आपको बता दें कि ऐश्वर्या ने भरतनाट्यम में भी ट्रेनिंग ली है.
यह भी पढ़ें: सनी देओल के परिवार से हेमा मालिनी की है अनबन? अब एक्ट्रेस ने बताया सच
अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन की बात करें उन्होंने जमनाबाई नरसी स्कूल और दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से अपनी पढ़ाई को पूरी की है. उन्होंने अपनी पढ़ाई को पूरी करने के बाद मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में एडमिशन लिया. हालांकि अभिषेक बाद में स्विट्जरलैंड चले गए और वहां उन्होंने आइग्लॉन कॉलेज में पढ़ाई की. दरअसल अभिषेक बच्चन पढ़ाई में काफी बढ़िया थे और वो अपने पिता की कंपनी को संभालना चाहते थे, जिसकी वजह से उन्होंने अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी से बिजनेस की पढ़ाई शुरू कर दी. लेकिन एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने पढ़ाई को बीत में ही छोड़ दिया और भारत वापस आ गए. आपको बता दें कि साल 2026 में अभिषेक बच्चन की 3 फिल्में रिलीज होने वाली हैं. पहली राजा शिवाजी है, जो 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. दूसरी किंग और तीसरी बच्चन सिंह है, जो अभी अंडर प्रोडक्शन है. फिलहाल उनकी रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है.
संबंधित खबरें
क्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
1 hr agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
2 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
3 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
5 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
7 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
8 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
8 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
9 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
11 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines