जब ऐश्वर्या राय को शाहरुख खान की 5 बड़ी फिल्मों से किया गया था रिप्लेस, वजह आज तक रही अनकही

Aishwarya Rai Bachchan Throwback: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को शाहरुख खान की 5 बड़ी फिल्मों से रिप्लेस कर दिया गया था। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुद किया था। चलिए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा था?

aishwarya rai bachchan

Aishwarya Rai Bachchan Throwback: बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे रहे हैं जिन्हें कई फिल्मों से बाहर किया गया था। लेकिन इसके बावजूद भी उनकी चमक में कोई फर्क नहीं आया। आज भी ये सितारे बॉलीवुड में खूब चमक रहे हैं। इनमें से एक एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन भी हैं। फिल्मों में ऐश्वर्या और शाहरुख खान की जोड़ी काफी हिट रही है। देवदास में प्रेमी-प्रेमिका का रोल निभाना हो या फिर जोश में भाई-बहन का किरदार निभाना हो, दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब प्यार दिया है। लेकिन क्या आपको पता है एक समय था जब ऐश्वर्या को शाहरुख खान की 5 बड़े बजट की फिल्मों से बाहर कर दिया गया था। इसका खुलासा ऐश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू में खुद किया था।

रिप्लेस करने की वजह भी नहीं की थी रिवील

ऐश्वर्या राय बच्चन आज इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। बॉलीवुड में तो एक्ट्रेस टॉप हीरोइन बनकर चमकी हीं, इसके साथ ही उन्होंने हॉलीवुड में भी नाम कमाया। सिमी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने बताया था कि शाहरुख खान की 5 बड़ी फिल्मों में उन्हें अचानक से रिप्लेस कर दिया गया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे कभी वजह भी नहीं बताई गई कि मूवीज से क्यों हटाया जा रहा है।

इन बड़ी फिल्मों से किया रिप्लेस

ऐश्वर्या ने इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा था कि शाहरुख खान के साथ मैंने ‘चलते-चलते’ मूवी की शूटिंग भी शुरू कर दी थी, लेकिन अचानक कुछ हुआ और मुझे मूवी से निकाल दिया गया और मेरी जगह रानी मुखर्जी को हायर कर लिया गया। इसके साथ ही ‘वीर जारा’ और ‘कल हो ना हो’ जैसी बड़ी 5 फिल्मों से मुझे बिना कारण बताए हटा दिया गया था। हालांकि मैंने भी कभी वजह जानने की कोशिश नहीं कि क्योंकि मुझे लगता है कि अगर कोई बताना चाहता है तो वो खुद बताएगा, हमारे पूछने से कुछ नहीं होता।

शाहरुख-ऐश्वर्या के रिश्तों में नहीं आई दरार

शाहरुख खान ने भी एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, चलते-चलते मूवी से जब ऐश्वर्या को रिप्लेस किया गया था उस दौरान मेरे हाथ में भी कुछ नहीं था। मैं चाहते हुए भी कुछ नहीं कर पाया था।’ शाहरुख खान की फिल्मों से रिप्लेस होने के बाद भी कभी भी ऐश्वर्या और शाहरुख के रिश्तों में दरार नहीं आई। आज भी दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। वहीं करण जौहर की ‘ए दिल है मुश्किल’ में भी दोनों को साथ देखा गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ