Aishwarya Rai Bachchan: बच्चन खानदान की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन ने अब एक सख्त कदम उठाया है। एक्ट्रेस अब दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची हैं। उन्हें कानून का दरवाजा खटखटाना पड़ा है। एक्ट्रेस ने बिना उनकी इजाजत उनके नाम और चेहरे का इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई है। ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पर्सनालिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए मदद मांग रही हैं। दरअसल, बिना एक्ट्रेस की परमोशन या जानकारी के उनके नाम, तस्वीरों और आवाज का कमर्शियल चीजों में इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसपर एक्ट्रेस पाबंदी लगवाना चाहती हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन ने खटखटाया HC का दरवाजा
अब कोर्ट का कहना है कि हर गुनेहगार के खिलाफ आदेश पारित किया जाएगा। दरअसल, लोग ऐश्वर्या राय बच्चन की एआई जेनरेटेड तस्वीरें बनाकर अपने फायदे के लिए उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। एक्ट्रेस की शिकायत में दावा है कि उनकी एआई जेनरेटेड तस्वीरें कॉफी, मग, टी-शर्ट और बाकी चीजों को बेचने के लिए यूज की जा रही हैं। उनकी तस्वीरों को मॉर्फ भी किया जा रहा है और छेड़छाड़ करके उन्हें पोर्नोग्राफिक वीडियो में भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला?
ऐश्वर्या राय बच्चन के वकील प्रवीण आनंद और ध्रुव आनंद ने इस मामले में मुकदमा दायर कर बताया है कि एक्ट्रेस के नाम, आवाज और वीडियो का प्रचार कर उनके व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है। उनकी तस्वीरों को अश्लील वीडियो में भी मॉर्फ किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि ऐशर्य राय बच्चन के नाम पर न सिर्फ पैसे कमाए जा रहे हैं, बल्कि तस्वीरों के गलत इस्तेमाल से यौन इच्छाओं को संतुष्ट किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘डबल स्टैंडर्ड…’, Kunicka पर फूटा Gauahar Khan का गुस्सा, Tanya Mittal को मिला Bigg Boss एक्स विनर का सपोर्ट
इन एक्टर्स ने भी उठाई आवाज
आपको बता दें, ऐश्वर्या राय बच्चन से पहले कई और सेलेब्स इस मुश्किल का सामना कर चुके हैं। उनके खुद के ससुर यानी अमिताभ बच्चन भी पर्सनालिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में मदद की गुहार लगाते हुए नजर आए थे। जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर के भी व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों का उल्लंघन हो चुका है। अब कोर्ट इस मामले को संवेदनशील तरीके से हैंडल कर रहा है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
6 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
7 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
8 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
8 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
10 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
11 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines