Aishwarya Rai Bachchan In Cannes 2023: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। 76वें कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में रेड कारपेट पर सितारें अपना जलवा दिखा रहे हैं।
वहीं, अब इस कड़ी में ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) भी अपनी बेटी आराध्या के साथ फ्रांस पहुंच चुकी हैं। इस बार फिल्म फेस्टिवल 2023 के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या एकदम अलग लुक में नजर आ रही हैं।
इस लुक में नजर आई एक्ट्रेस
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 से बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। वहीं, इस बार फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन सिल्वर कलर की ड्रेस पहने नजर आई हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अभिनेत्री का ये लुक
एक्ट्रेस का ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। बतातें चलें कि इससे पहले भी एक्ट्रेस बेटी अराध्या बच्चन के साथ ग्रीन कलर की ड्रेस पहने नजर आ चुकी हैं। साथ ही इस ग्रीन ड्रेस में एक्ट्रेस अनुपमा चोपड़ा के साथ पोज देती हुई नजर आई।
साल 2002 से कान्स फिल्म फेस्टिवल में लगातार भाग ले रही हैं ऐश्वर्या राय
बता दें कि साल 2002 से ऐश्वर्या राय कान्स फिल्म फेस्टिवल में लगातार भाग ले रही हैं। इस बार कान्स में ऐश्वर्य़ा के अलावा सारा अली खान, उर्वशी रौतेला और मानुषी छिल्लर भी पहुंची हैं। वहीं, इन सभी अभिनेत्रियों का कान्स लुक सामने आया है, जो बेहद खूबसूरत लग रहा है।
ऐश्वर्या राय बच्चन वर्कफ्रंट
इसके साथ ही अगर ऐश्वर्या राय बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री हालिया रिलीज फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 (Ponniyin Selvan 2) में नजर आई हैं। इस फिल्म में उनके अलावा तृषा कृष्णन और चियान विक्रम जैसे सितारों ने भी काम किया है। वहीं, ये फिल्म फिल्ममेकर मणि रत्नम की ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ का सीक्वल है। इसके साथ ही बता दें कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार कमाई की हैं।
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
33 mins ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
37 mins agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
39 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
2 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
3 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines