Abhishek-Aishwarya Divorce Rumor: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। अनंत अंबानी की शादी के दौरान जब से ऐश्वर्या और अभिषेक को अलग-अलग देखा गया उसके बाद से गॉसिप गलियारों में दोनों के तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। लगातार ऐसी चर्चा हो रही है कि इस कपल की शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। पिछले दिनों भी ऐश्वर्या राय को बेटी आराध्या के साथ एक इवेंट में देखा गया था। अभिषेक बच्चन को साथ में नहीं देखकर फैंस ने फिर कयास लगाने शुरू कर दिए कि शायद ये कपल जल्द ही तलाक लेगा।
तलाक की इन खबरों के बीच ऐश्वर्या राय ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स की बोलती बंद कर दी है। साथ ही उन खबरों पर ब्रेक लगा दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि बच्चन परिवार का ये कपल जल्द ही अलग होने वाला है।
एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट की वेडिंग रिंग
सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस को अपनी वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो पेरिस में हुए एक इवेंट के दौरान बैक स्टेज का बताया जा रहा है, जिसमें एक्ट्रेस फ्लोरल प्रिंट कुर्ते के साथ ब्लैक प्लाजो पहने हुए दिखाई दे रही हैं।
Aishwarya rai back with her wedding ring at Paris fashion week.
byu/FilmyInsaan inBollyBlindsNGossip
वीडियो में ऐश्वर्या को किसी दूसरी महिला से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। बातों ही बातों में एक्ट्रेस ने अपनी शादी की अंगूठी को फ्लॉन्ट किया है। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो फैंस ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें: Natasa Stankovic से दूर पापा हार्दिक के साथ रहते हैं अगस्त्य? तस्वीर से मिला हिंट
अभिषेक बच्चन ने लिया नया घर
वैसे आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की खबरें काफी समय से सोशल मीडिया पर चल रही हैं लेकिन इन खबरों पर दोनों में से किसी ने अपना रिएक्शन नहीं दिया है।
हालांकि इस बीच दोनों ने कुछ न कुछ ऐसा किया है, जिसने तलाक की इन खबरों को महज अफवाह साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ा। जहां ऐश्वर्या राय ने अपनी शादी की अंगूठी पहनकर फैंस को हिंट दे दिया है कि उनके तलाक की खबरें झूठी हैं। तो वहीं खबर है कि अभिषेक बच्चन ने भी हाल ही में एक नया घर लिया है।
क्या पत्नी-बेटी के साथ होंगे शिफ्ट?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक बच्चन ने नया अपार्टमेंट जुहू में लिया है, जिसके बाद से चर्चा है कि एक्टर शायद जलसा छोड़ रहे हैं। फैंस यह भी कयास लगा रहे हैं कि शायद एक्टर अपने नए अपार्टमेंट में पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या के साथ शिफ्ट होंगे।
बता दें कि इससे पहले भी अभिषेक बच्चन ने एक नई कार खरीदी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने उस कार की नंबर प्लेट में जो डिजिट लिखवाए हैं, वो ऐश्वर्या राय के जन्मदिन की डेट है।
कई दिन से कपल नहीं दिखा साथ
कुल मिलाकर कहा जाए तो तलाक की खबरों पर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने कभी खुलकर कुछ नहीं बोला है। ऐसे में फैंस भी कन्फ्यूज हैं कि आखिर दोनों के बीच में चल क्या रहा है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि पिछले काफी समय से इस कपल को एक साथ नहीं देखा गया है। हाल ही में एक्ट्रेस गणपति के पंडाल में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं। उस वक्त उनके साथ मां वृंदा और बेटी आराध्या मौजूद थीं, जबकि अभिषेक बच्चन नजर नहीं आए थे।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
49 mins ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
14 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
18 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
18 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
19 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
20 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
21 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines