Aishwarya Rai Bachchan Birthday: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस में से अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर ही चर्चा में रहती है. कभी अपनी पर्सनल तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर एक्ट्रेस सुर्खियों में आ जाती हैं. ऐश्वर्या राय बच्चन 1 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं. बच्चन बहू के जन्मदिन से पहले ही फैंस और उनके चाहने वाले उन्हें विश करने लगते हैं. इस बीच आज हम आपको एक्ट्रेस की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें उन्होंने असली सोने के गहने पहले थे. इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म के सेट पर सुरक्षा के लिे भारी सुरक्षा थी और 45 करोड़ में बनी फिल्म ने बेहद शानदार कलेक्शन किया था.
2008 में आई थी ऐश्वर्या की ये फिल्म
दरअसल, हम ऐश्वर्या की जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2008 में आई फिल्म ‘जोधा-अकबर’ है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल काटा था और फिल्म ने बेहद शानदार कमाई की थी. फिल्म के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार इसे बनाने में 40 से 45 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. वहीं, अगर इसके कलेक्शन की बात करें तो इसने टिकट खिड़की पर दुनियाभर में 107.78 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.
ऋतिक रोशन ने निभाया था लीड रोल
इस फिल्म से जुड़े किस्सों की अगर बात करें तो फिल्म में ऐश्वर्या के साथ ऋतिक रोशन ने लीड रोल प्ले किया था. इस फिल्म का डायरेक्शन आशुतोष गोवारिकर ने किया था. बता दें कि फिल्म ‘जोधा-अकबर’ के लिए ऐश्वर्या राय के गहने असली थे, जिसमें लगभग 3.5 किलो का हार शामिल था. असली सोने के गहनों की सुरक्षा के लिए सेट पर कड़ी सिक्योरिटी थी.
फिल्म के सेट पर कड़ी सुरक्षा
फिल्म ‘जोधा-अकबर’ के सेट पर असली गहनों की सुरक्षा के लिए सेट पर 40-50 बॉडीगार्ड्स मौजूद थे, जो उस समय के लिए आम बात नहीं थी. गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय हमेशा ही अपनी एक्टिंग और काम से लोगों का दिल जीत लेती है. ऐश्वर्या की फिल्मों का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. ऐश्वर्या की ये फिल्म कुछ लोग आज भी देखना पसंद करते हैं.
यह भी पढ़ें- 1997 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म थी नाना पाटेकर की ये फिल्म, 5 करोड़ था बजट, कमाई तीन गुना से भी ज्यादा
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
6 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines