बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 से लुक सामने आया है। इसे देखने के बाद उन्हें ‘क्वीन ऑफ कान्स’ कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा। रेड कार्पेट पर विदेशी आउटफिट में जलवा बिखेरने वाले स्टार्स के बीच ऐश्वर्या ने देसी लुक अपनाया। भारतीय नारी वाली छवि को दिखाते हुए एक्ट्रेस ने जब रेड कार्पेट पर एंट्री की तो लोग उन्हें बस देखते ही रह गए। प्योर साड़ी, मांग में सिंदूर, गले में लाल जड़ाऊ हार और खुले बालों के साथ साइड दुपट्टा… इस पूरे लुक में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लगीं। विदेशी जमीन पर भारतीय संस्कार दिखाकर उन्होंने हर किसी को इम्प्रेस कर दिया है। आलम ये है कि सोशल मीडिया यूजर्स भी ऐश्वर्या राय की सादगी पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं सके।
ऑफ व्हाइट साड़ी में जीता दिल
ऐश्वर्या राय बच्चन ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ऑफ व्हाइट आइवरी बनारसी साड़ी पहनी है। इसके साथ में उन्होंने लाल जड़ाऊ हार कैरी किया जो उन्हें शाही टच दे रहा है। मैचिंग इयररिंग्स, हाथों में बड़ी सी रिंग के साथ उनकी मांग में सिंदूर की बोल्ड लकीर है। सिंदूर फ्लॉन्ट करते उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। साथ ही न्यूड मेकअप किया हुआ है। साड़ी और फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग दुपट्टा लेकर अपने लुक को कंप्लीट किया है।
यह भी पढ़ें: Cannes 2025: Janhvi Kapoor का रेड कार्पेट पर दिखा ‘राजसी लुक’, ईशान खट्टर लगे रॉयल ‘नवाब’
हाथ जोड़कर पैप्स का किया अभिवादन
ऐश्वर्या राय ने अपने देसी लुक से कर किसी को इम्प्रेस कर दिया है। उन्होंने हर तस्वीर में प्यारी सी मुस्कान दी है। यही नहीं फोटो ले रहे पैपराजी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया है। जैसे ही ऐश्वर्या राय का कान्स लुक सोशल मीडिया पर सामने आया तो यूजर्स उनसे नजरें नहीं हटा सके। एक्ट्रेस ने सिंदूर फ्लॉन्ट किया है, जिस पर सभी की नजरें टिक गईं। कुछ यूजर्स का कहना है कि ऐश्वर्या राय ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सपोर्ट कर रही हैं। कुछ का कहना है कि उन्होंने डिवोर्स रूमर्स पर ब्रेक लगा दिया है।
ऐश्वर्या के लुक पर क्या बोले यूजर्स?
ऐश्वर्या राय बच्चन के कान्स 2025 लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘वह अपने लुक को ऑपरेशन सिंदूर को डेडिकेट कर रही हैं। सच में सुंदर महिला।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वह ऑपरेशन सिंदूर को ट्रिब्यूट दे रही हैं।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘ऑपरेशन सिंदूर…तलाक की अफवाह बाॅय।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘असली रानी।’
संबंधित खबरें
अभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
56 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 hr agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
2 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
2 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines