हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Paris Fashion Week में दिखा ऐश्वर्या राय का ग्लैमरस अंदाज, ब्लैक गाउन में बिखेरा फैशन का जलवा

Aishwarya Rai Paris Fashion Week: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपने लुक को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं. हाल ही में पेरिस फैशन वीक में ब्लैक गाउन में रैंप वॉक करके एक्ट्रेस ने हर किसी का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लुक की खूब तारीफ हो रही है.

विज्ञापन
पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय बच्चन ने बिखेरा जलवा (Pic Credit- Instagram)

Aishwarya Rai Paris Fashion Week: ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपने स्टाइल को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस पेरिस फैशन वीक इवेंट का हिस्सा बनीं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का लुक काफी वायरल हो रहा है. पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय बच्चन इंटरनेशनल सितारों के साथ रैंप वॉक करती नजर आईं. एक्ट्रेस के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. ब्लैक गाउन में ऐश्वर्या राय बच्चन कहर ढा रही हैं. एक्ट्रेस का ये लेटेस्ट लुक चर्चाओं में आ गया है. सोशल मीडिया पर चारों तरफ एक्ट्रेस के लुक की ही तारीफ हो रही है. रैंप वॉक पर ऐश्वर्या राय बच्चन बड़े-बड़े इंटरनेशनल सितारों के साथ नजर आईं.

ब्लैक गाउन में छाईं ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस के एफिल टावर के सामने प्लेस जोफ्रे में आयोजित इवेंट में पार्टिसिपेट किया. ग्लोबल आइकन्स के साथ रैंप वॉक करते हुए ऐश्वर्या राय बच्चन बेहद ग्लैमरस लग रही हैं. वॉक करते समय उनके साथ स्टेज पर केंडल जेनर और ईवा लोंगोरिया भी नजर आए. इस साल पेरिस फैशन वीक की थीम ‘वॉक यॉर वर्थ’ थी, जो महिलाओं के आत्मविश्वास और महिलाओं की एकजुटता को दर्शाती है. रैंप वॉक के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन, केंडल जेनर और ईवा लोंगोरिया एक-साथ पोज भी करती दिखाई दीं.

यह भी पढ़ें: ‘विवादों से दूर रहना…’, रणवीर बरार ने बताया BRICS समिट में क्यों परोसा गया शाकाहारी खाना?

विज्ञापन

चर्चाओं में आया एक्ट्रेस का नया लुक

ऐश्वर्या राय बच्चन इस दौरान शाही अंदाज में नजर आईं. ब्लैक गाउन में एक्ट्रेस बेहद सुंदर लगीं. अपने इस लुक पर एक्ट्रेस ने कर्ल हेयरस्टाइल किया और सिर पर टियारा भी पहना. वहीं अपने लुक को एक्ट्रेस ने ड्यूई मेकअप और रेड लिपस्टिक के साथ कैरी किया. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लुक के खूब चर्चे हो रहे हैं. वहीं ऐश्वर्या ने रैंप वॉक करते हुए अपने लुक में चार चांद लगा दिए. ऐश्वर्या राय बच्चन अपने लुक में काफी सुंदर दिखाई दीं. एक्ट्रेस के रेड हेयर भी सुर्खियों में छाए हुए हैं.

यह भी पढ़ें: कौन हैं तान्या मिश्रा? जिन्हें फैंस बुला रहे ‘नेशनल क्रश’; ग्लैमरस फोटोज के दीवाने हुए यूजर्स

विज्ञापन

इन सितारों के साथ दिया पोज

एक्ट्रेस ने सिमोन ऐश्ली, वियोला डेविस, जेन फोंडा और सेलीन डियोन के साथ भी रैंप शेयर किया. इसके साथ ही सभी सितारे रैंप वॉक के बाद स्टेज पर एक ग्रुप फोटो भी क्लिक कराते नजर आए. लंबे समय के बाद ऐश्वर्या को रैंप वॉक करते हुए देख फैंस काफी ज्यादा खुश हैं. बता दें ऐश्वर्या राय बच्चन आखिरी बार मणि रत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन: II’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में एक्ट्रेस के लुक और उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था. 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola