Cannes Film Festival 2023: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। 76वें कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में रेड कारपेट पर सितारें अपना जलवा दिखा रहे हैं। वहीं, अब इस कड़ी में ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) भी अपनी बेटी आराध्या के साथ फ्रांस पहुंच चुकी हैं।
वहीं, अब इस इवेंट से एक्ट्रेस का पहला लुक भी सामने आ गया है। इस लुक में अभिनेत्री बहुत खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस का ये लुक अब जमकर वायरल भी हो रहा है। वहीं, इस दौरान ऐश्वर्या ने ग्लास हील्स पहनी थीं, जिसने सबका ध्यान खींचा हैं।
Aishwarya Rai Bachchan at Cannes Film Festival 2023
इस लुक में नजर आई एक्ट्रेस
दरअसल, इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या राय बच्चन के फैन पेज पर उनकी फोटोज को शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री ने ग्रीन काफ्तान ड्रेस पहनी थी और इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था और मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया। लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस की हील्स ने सबका ध्यान खींचा। इस इवेंट में एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर ट्रांसपेरेंट हाई हील्स पहनकर रैंप वॉक किया, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।
बेटी के साथ फिल्म फेस्टिवल में पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन
बता दें कि बुधवार को अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी के साथ इस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के पहुंच चुकी थी। वहीं, इस दौरान कान्स ने दोनों को बेहद शानदार स्वागत भी किया। वहीं, एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इससे पहले साल 2022 में भी इस फिल्म फेस्टिवल में शामिल हो चुकी है।
ऐश्वर्या राय बच्चन वर्कफ्रंट
इसके साथ ही अगर ऐश्वर्या राय बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें को अभिनेत्री हालिया रिलीज फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 (Ponniyin Selvan 2) में नजर आई हैं। इस फिल्म में उनके अलावा तृषा कृष्णन और चियान विक्रम जैसे सितारों ने भी काम किया है। वहीं, ये फिल्म फिल्ममेकर मणि रत्नम की ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ का सीक्वल है। इसके साथ ही बता दें कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार कमाई की हैं।
संबंधित खबरें
प्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
54 mins agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
4 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
5 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
6 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
8 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
8 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
17 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
18 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
20 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines