Aishwarya-Aaradhya Bachchan Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को अक्सर उनकी बेटी आराध्या के साथ देखा जाता है। ऐश्वर्या जब भी कहीं जाती हैं, तो आराध्या को साथ लेकर ही जाती हैं। शायद ही कभी ऐसा होता होगा कि ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के बिना कहीं गई हों। इस वक्त ऐश्वर्या को फिर से उनकी बेटी के संग देखा गया है। दोनों मां-बेटी का दुबई एयरपोर्ट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स ने सवालों की बारिश कर दी है।
आराध्या के साथ नजर आईं ऐश्वर्या
इंटरनेट पर ऐश्वर्या और आराध्या का एक वीडियो सामने आया है, जिसे दुबई एयरपोर्ट का बताया जा रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या हमेशा की तरह अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीत रही हैं। वीडियो में ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या भी है और वो भी खूब खुश नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर जहां लोग ऐश्वर्या पर खूब प्यार लुटा रहे हैं, तो वहीं आराध्या के लिए बस एक ही बात पूछ रहे हैं।
लोगों ने पूछा बस ये सवाल
दरअसल, इस वीडियो पर यूजर्स का एक ही सवाल है कि आराध्या स्कूल नहीं जाती? एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि क्या आराध्या का स्कूल मिस नहीं हुआ? दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या वो स्कूल नहीं जाती? तीसरे यूजर ने लिखा कि आराध्या का स्कूल मिस नहीं हो रहा क्या? एक और यूजर ने लिखा कि स्कूल भी तो होगा या हमेशा छुट्टी मिल जाती है। इस वीडियो पर ज्यादातर लोगों के यही कमेंट्स हैं।
SIMAA अवॉर्ड्स के लिए दुबई गई ऐश्वर्या
गौरतलब है कि आराध्या को हमेशा ऐश्वर्या के साथ ही देखा जाता है। अभिनेत्री जहां भी जाती हैं अपनी बेटी को साथ लेकर ही जाती हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो दुबई का है। जी हां, ऐश्वर्या SIMAA अवॉर्ड्स के लिए दुबई गई हैं। हालांकि कुछ हो लेकिन ऐश्वर्या और आराध्या दोनों साथ में हमेशा ही बेहद खूबसूरत लगती हैं।
झूठी निकलती हैं खबरें
गौर करने वाली बात है कि पिछले कुछ दिनों से ऐश्वर्या और अभिषेक के अलग होने की खबरें आ रही हैं। हालांकि हर बार ये खबरें झूठी साबित हो जाती हैं। अंदाजा तो यहां तक भी लगाया जा रहा है कि ऐश्वर्या कथित तौर पर अभिषेक से अलग रह रही हैं, लेकिन सच्चाई क्या है ये कोई नहीं जानता। वहीं, कपल के फैंस हमेशा यही दुआ करते हैं कि वो हमेशा साथ रहें और खुश रहें। इस खबरों के बीच कई बार कपल के साथ के वीडियो भी सामने आए हैं, जो इन खबरों को झूठा साबित करते हैं।
यह भी पढ़ें- Prime Video पर आएगा Bigg Boss जैसा शो; कितने होंगे कंटेस्टेंट, कौन करेगा होस्ट? जानें सब कुछ
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
2 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
4 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
6 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
7 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
8 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines