Bachchan Family Dispute Rumours: काफी समय से बच्चन परिवार लाइमलाइट में बना हुआ है। इनके बिखरते हुए रिश्तों को लेकर आए दिन रूमर्स सुनाई देते हैं। कभी अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) के अलगाव की खबरें सामने आती हैं तो कभी श्वेता बच्चन और जया बच्चन के साथ उनकी खटपट को लेकर खबरों का बाजार गर्म रहता है। बीते कुछ दिनों से तो कुछ ज्यादा ही कंट्रोवर्सी चल रही है। इसी बीच अब कुछ ऐसा हुआ जिसे देख फैंस भी हैरान रह गए। इन अफवाहों के बीच अब बच्चन परिवार एक साथ दिखाई दिया है। सोशल मीडिया पर अब इनकी हैप्पी फैमिली की फोटो वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें: साल 2024 की दुखद शुरुआत, इस मशहूर एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा
साथ आई बच्चन फैमिली
दरअसल, 6 जनवरी की रात अभिषेक की कबड्डी टीम, जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers) को चीयर करने बच्चन फैमिली साथ पहुंची थी। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन को इस दौरान साथ में स्पॉट किया गया। अब इनके ये फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। ऐसे में फैंस ने इस दौरान 2 चीजें खासकर के नोटिस कर ली हैं। पहला तो आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) का हेयर स्टाइल और दूसरा जया बच्चन की गैर मौजूदगी। अब इन्हें लेकर फैंस तरह-तरह की बातें करते हुए नज़र आ रहे हैं। इन तस्वीरों पर यूजर्स के मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। चलिए देखते हैं किसने क्या कहा।
लोगों के रिएक्शन
एक यूजर ने अब इन तस्वीरों पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘उन सभी को खुशहाल परिवार के रूप में देखकर बहुत अच्छा लगा।’ एक शख्स ने कहा, ‘बहुत छुपी हुई संपत्ति है अमिताभ के पास.. लड़की को बंगला तो सिर्फ दिखावे के लिए दिया… बाकी सब ऐश्वर्या का ही है।’ किसी ने ऐश्वर्या राय को लेकर लिखा, ‘बेचारी जबरदस्ती देखती है यार।’ कोई कहता है, ‘ओह आखिरकार आराध्या के हेयर स्टाइल में स्थाई बदलाव आ गया.. मैंने सोचा था कि स्कूल फंक्शन के बाद वो फिर से अपना माथा ढक लेगी।’ एक ने कहा, ‘भगवान का शुक्र है.. तनाव दूर हो गया। अफवाहों के बारे में सुनना वाकई बहुत बुरा है.. खासकर AB के लिए। भगवान बच्चन परिवार को आशीर्वाद दे।’
जया बच्चन रहीं गायब
एक यूजर ने मजे लेते हुए कहा, ‘इस एकजुटता में जया बच्चन गायब हैं।’ तो कोई बिला, ‘डैमेज कंट्रोल’। इतना ही नहीं एक यूजर ने तो ये तक कह दिया, ‘यह परिवार अद्भुत है लेकिन मुझे उनकी आंखों में प्यार नहीं दिखता।’ अब लोग कुछ इसी तरह की बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं। याद दिला दें, इससे पहले भी ‘द आर्चीज’ के प्रीमियर पर बच्चन फैमिली एक साथ दिखाई दी थी और उसके बाद आराध्या के एनुअल फंक्शन पर भी इन्हें साथ स्पॉट किया गया। फिर भी इनको लेकर उड़ रही रूमर्स कम होने का नाम नहीं ले रही।
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
40 mins agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
1 hr agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
2 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
3 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
3 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
3 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
17 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
17 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
20 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines