Aishwarya Rai Bachchan And Aaradhya Bachchan Trolled: अंबानी परिवार (Ambani Family) के घर पर हुईं गणपति पूजा इस वक्त चर्चा में बनी हुईं है। बॉलीवुड की हर बड़ी हस्ती इस खास मौके पर शामिल हुई थी। बी टाउन की कई हसीनाओं का ट्रेडिशनल लुक ऐसे में खूब वायरल हो रहा है। दिशा पटानी से लेकर रानी मुखर्जी तक सभी एक्ट्रेसेस अंबानी के घर बाप्पा के दर्शन के लिए आई थीं। वहीं, बच्चन परिवार की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) भी अपनी बेटी आराध्या (Aaradhya Bachchan) के साथ यहां शिरकत करती नजर आईं।
ट्रोलर्स के हत्ते चढ़ी ऐश्वर्या और आराध्या
गणपति उत्सव से अब इस मां बेटी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। दोनों ने इस फंक्शन में बड़े अच्छे से तैयार होकर आई थीं। ट्रेडिशनल लुक में दोनों बेहद सुन्दर लग रही हैं। एक जैसे सूट में ऐश्वर्या और आराध्या ने ये फंक्शन अटेंड किया। लेकिन अब ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। सभी लोग एक्ट्रेस और उनकी बेटी को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तो चलिए देखते हैं आखिर क्यों ऐश और लिटिल आराध्या की इंटरनेट पर टांग खिंचाई की जा रही है।
इस वजह से हुई ट्रोल
दरअसल, फंक्शन से वायरल हो रहे इस वीडियो में लोगों को इस मां बेटी का लुक जरा भी पसंद नहीं आया। ऐश जहां ब्लू टोन्ड सलवार सूट में दिखाई दे रही हैं। वहीं उनकी बेटी येलो सूट में नजर आईं। मगर हर बार की तरह आराध्या का वही हेयरस्टाइल देखकर यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। अब एक शख्स ने कमेंट कर लिखा है, ‘मैं मरने से पहले आराध्या का माथा देखना चाहता हूं।’ एक ने लिखा, ’50 साल की उम्र में भी आराध्या को ऐश्वर्या ने पकड़ रखा है और वही बैंग्स हेयरस्टाइल बनाए हुए हैं।’
सोशल मीडिया यूजर्स ने उड़ाया मज़ाक
एक ट्रोलर ने लिखा, ‘दोनों का एक जैसा बोरिंग नहीं बल्कि उससे भी ज्यादा बोरिंग लुक।’ तो कोई बोला, ‘अगर वो उसका हाथ छोड़ देगी तो क्या होगा।’ एक कमेंट आया, ‘उसके पास किसी भी अवसर के लिए ड्रेस नहीं है।’ एक ने एक्ट्रेस ने मज़े लेते हुए लिखा, ‘इंडिया चांद पर पहुंच गया लेकिन दोनों के हेयरस्टाइल नहीं बदले।’ एक यूज़र ने कमेंट किया, ‘उसका माथा एक रहस्य है।’ किसी ने कहा, ‘क्या कोई कृपया इनका हेयरस्टाइलिस्ट बदल सकता है?’ एक यूज़र ने सलाह दी, ‘कृपया उसका हेयर कट बदल दें, वो अब छोटी बच्ची नहीं है।’ इतना ही नहीं कुछ लोग तो आराध्या के हेयर कट को बदलने के लिए याचिका भी साइन करवाते नजर आए।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
48 mins agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
3 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
4 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
5 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
5 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
23 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines