Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan Viral Video: हाल ही में अबू धाबी में IIFA अवार्ड्स 2024 का आयोजन किया गया। इस इवेंट में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन को उनकी बेटी के साथ देखा गया। मेगा इवेंट में मां-बेटी की इस जोड़ी ने जमकर लाइमलाइट चुराई। इस बीच अब इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन दोनों नजर आ रहे हैं।
IIFA अवार्ड्स से वायरल हुआ कपल का वीडियो
दरअसल, बीते लंबे समय से खबरें आ रही हैं कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों तलाक लेकर अलग होने वाले हैं। हालांकि जितनी बार भी ये खबरें आती हैं उतनी बार ही झूठी निकलती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय IIFA अवार्ड्स में मौजूद हैं और दोनों गजब का डांस कर रहे हैं।
वीडियो में आराध्या की भी झलक
इस दौरान कपल की बेटी आराध्या भी उनके संग नजर आ रही है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन डांस करते हुए अपनी बेटी और वाइफ को फ्लाइंग किस भी देते हैं। कपल का ये वीडियो तब वायरल हुआ है जब दोनों के अलग होने की बातें फिर से हुई। दरअसल, हाल ही में ऐश्वर्या राय ने हर बार की तरह इस बार भी पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लिया।
वेडिंग रिंग को लेकर हुई थीं बातें
जब ऐश्वर्या इस इवेंट के लिए रवाना हुई थी, तो उस दौरान लोगों की नजर एक्ट्रेस की वेडिंग रिंग पर गई। ऐश्वर्या के हाथ में शादी की अंगूठी नहीं होने पर लोगों ने फिर से तरह-तरह की बातें करना शुरू कर दिया था, लेकिन बच्चन बहू भला कहां पीछे रहने वाली थी। जी हां, उन्होंने अपनी वेडिंग रिंग के साथ पेरिस फैशन वीक के लिए रैंप किया। जैसे ही पेरिस फैशन वीक के मंच से बच्चन बहू के फोटोज और वीडियो सामने आए, तो लोगों का मुंह अपने आप बंद हो गया।
हर बार उड़ती हैं झूठी अफवाहें
अब ये तलाक की झूठी अफवाहें जब चल ही रही थीं, तो इस बीच IIFA अवार्ड्स से सामने आया ऐश्वर्या और अभिषेक का ये वीडियो को सुर्खियों में आना ही था। बता दें कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा कपल का IIFA अवार्ड्स का ये वीडियो पुराना है। इस वीडियो पर यूजर्स का रिएक्शन भी आ रहा है। एक यूजर ने इस पर लिखा कि दोनों साथ में इतने अच्छे लगते हैं, लेकिन फिर भी लोगों को झूठी बातें करने में मजा आता है।
यह भी पढ़ें- Mithun Chakraborty को मिलेगा ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड’, 70th National Film Award में होगा एक्टर का सम्मान
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
37 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines