हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दूसरे दिन भी Aaradhya के स्कूल फंक्शन में पहुंचे Aishwarya-Abhishek, कपल का वीडियो फिर हुआ वायरल

Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन एक बार फिर से साथ नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर कपल का वीडियो फिर से वायरल हो रहा है और यूजर्स भी वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन
Aishwarya Rai, Abhishek Bachchan

Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan: बीते दिन सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के कई वीडियोज सामने आए। जैसे ही कपल के वीडियो सामने आए, तो तुरंत वायरल हो गए। ये वीडियोज कपल की बेटी आराध्या के एनुअल फंक्शन के थे, जिसमें बच्चन परिवार पहुंचा था। इस दौरान ना सिर्फ ऐश्वर्या और अभिषेक को साथ देखा गया बल्कि अमिताभ बच्चन भी अपनी पोती के एनुअल फंक्शन में पहुंचे थे। वहीं, आज आराध्या के स्कूल फंक्शन का दूसरा दिन था और इस दौरान फिर से बच्चन बहू और बेटे का साथ देखा गया है।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन

दरअसल, बीचे लंबे टाइम से अफवाहें थी कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और कपल तलाक लेकर अलग होने वाला है। हालांकि इस तरह की अफवाहें पहली बार सामने नहीं आई थी, लेकिन लंबे टाइम से यही बातें हो रही थी। जैसे ही कपल के वीडियो सामने आए, तो हर किसी को झूठी अफवाहों का जवाब मिल गया। वहीं, अब फिर से कपल साथ नजर आया है, तो फैंस की खुशी का भी ठिकाना नहीं है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ऐश्वर्या की मां यानी आराध्या की नानी भी अपनी नातिन के एनुअल फंक्शन में पहुंची है। इस दौरान ऐश्वर्या को अपनी मां के साथ देखा गया। साथ ही अभिषेक बच्चन भी वीडियो में नजर आ रहे हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया, तो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने फिर से इस पर अपनी-अपनी राय देना शुरू किया।

विज्ञापन

यूजर्स ने लुटाया प्यार

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि सब अफवाहें झूठी हैं और दोनों साथ में खुश हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि वो साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि दोनों की जोड़ी कमाल है। इसके अलावा बहुत सारे लोगों ने वीडियो पर दिल और फायर इमोजी भी शेयर किए हैं। गौरतलब है कि लंबे टाइम से कपल के अलगाव की अफवाहें सुनने को मिल रही थी, तो अब इन वीडियो के सामने आने के बाद सभी को जवाब मिल गया है।

झूठी हैं अलगाव की अफवाहें

बता दें कि समय-समय पर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के अलग होने की चर्चा सुनने को मिल ही जाती थी, लेकिन अब इन वीडियो के आने के बाद हर किसी को अपना जवाब मिल गया है और अब सबको पता लग गया है कि कपल के बीच में सब ठीक है और अलगाव की अफवाहें झूठी हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ में क्या होगा खास? लेटेस्ट अपडेट क्या?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola