Aishwarya Rai and Aaradhya Bachchan: बॉलीवुड सेलेब्स अनंत-राधिका की शादी में बिजी थे। हिंदी सिनेमा के ज्यादातर सितारों ने इस ग्रैंड वेडिंग में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस दौरान बच्चन बहू ने भी जमकर लाइमलाइट चुराई। ऐश्वर्या राय ने पहले दिन जहां सुर्ख लाल कलर के आउटफिट से लोगों का दिल जीता, वहीं दूसरे दिन बच्चन बहू अनाकली शूट में नजर आईं। एक्ट्रेस के दोनों लुक देखने के बाद फैंस को अभिनेत्री के तीसरे दिन के लुक का भी बेसब्री से इंतजार था, लेकिन फैंस की उम्मीदों पर पानी फिर गया, क्योंकि ऐश्वर्या राय अनंत-राधिका की शादी के मंगल उत्सव में शामिल ही नहीं हुईं।
एयरपोर्ट पर नजर आईं मां-बेटी
दरअसल, ऐश्वर्या राय को बीती रात बेटी आराध्या संग एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान अभिनेत्री बेटी संग ट्विनिंग करती नजर आईं। मां-बेटी दोनों ही जल्दबाजी में थीं और किसी सीक्रेट जगह के लिए दोनों ने फ्लाइट पकड़ी है। हालांकि इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है कि दोनों कहां गई हैं, लेकिन ऐश्वर्या और उनकी बेटी ने अनंत-राधिका की शादी के मंगल उत्सव को मिस कर दिया और इसके साथ ही फैंस की उम्मीदें भी टूट गईं।
यूजर्स ने किए वीडियो पर कमेंट्स
सोशल मीडिया पर मां-बेटी के वीडियो पर लोगों ने खूब कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करके पूछा कि आप दोनों कहां जा रहे हो? दूसरे यूजर ने लिखा कि आप दोनों मंगल उत्सव में नहीं गईं? तीसरे यूजर ने कहा कि लगता है कहीं वेकेशन पर जा रही हैं। एक और ने कमेंट किया कि विदेश जा रही हैं। इस तरह के कमेंट्स यूजर वीडियो पर कर रहे हैं।
मंगल उत्सव में शामिल नहीं हुईं ऐश्वर्या-आराध्या
गौरतलब है कि बीती रात अनंत-राधिका की शादी का मंगल उत्सव था, जिसमें पूरे बॉलीवुड ने चार चांद लगाए। लोगों को उम्मीद थी कि बच्चन बहू भी इस इवेंट का हिस्सा बनेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐश्वर्या बेटी के साथ कहीं गई हैं, लेकिन अभिनेत्री ने कपल की शादी में शिरकत की थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने पूरी लाइमलाइट चुराई।
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फोटोज वायरल
सोशल मीडिया पर अनंत-राधिका की शादी से ऐश्वर्या के कई फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो लोगों को बहुत पंसद आ रहे हैं। अब भई कुछ भी हो, यह तो मानना पडे़गा कि ऐश्वर्या आज भी लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ाने से नहीं चूकती हैं। फिर चाहे वह कोई पार्टी हो या शादी या फिर कोई फिल्म फेस्टिवल ही क्यों न हो?
यह भी पढ़ें- Deepika Padukone ने कॉपी किया Orry का सिग्नेचर पोज, इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीर
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
9 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
10 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
12 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
14 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
14 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
15 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
16 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines