हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

अलग होने के 2 साल बाद क्यों हुआ Aishwarya का तलाक? Dhanush से डिवोर्स पर लगी मुहर

Aishwarya Divorce Case With Dhanush: साउथ सुपरस्टार धनुष इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्ट्रेस नयनतारा के साथ हुए विवाद के बाद अब ऐश्वर्या के साथ उनके तलाक पर भी मुहर लग गई है।

विज्ञापन
Aishwarya Dhanush Divorce News

Aishwarya Divorce Case With Dhanush: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के बीच शादी का रिश्ता अब ऑफिशियल तौर पर टूट गया है। दोनों के तलाक पर मुहर लग चुकी है। दोनों ने साल 2022 में अपने तलाक का ऐलान किया था, लेकिन अब इस फैसले को कोर्ट द्वारा मंजूरी मिल गई है।

कोर्ट ने लगाई तलाक पर मुहर

27 नवंबर को चेन्नई के एक फैमिली कोर्ट ने उनका तलाक पूरी तरह से मान्य कर लिया। कोर्ट ने बुधवार को अपना अंतिम फैसला सुनाया और इस तरह 20 साल पुरानी शादी आधिकारिक तौर पर खत्म हो गई। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि आखिर क्यों सेपरेशन के ऐलान के 2 साल बाद जाकर तलाक हुआ है। आखिर इस देरी के पीछे की वजह क्या है।

क्यों 2 साल बाद क्यों हुआ तलाक?

धनुष और ऐश्वर्या ने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला आपसी सहमति से लिया है। 17 जनवरी 2022 को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने रिश्ते के टूटने की जानकारी दी थी। उस वक्त उन्होंने बताया था कि वो दोनों अब व्यक्तिगत रूप से अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं। इसके बाद दोनों अलग-अलग रह रहे थे और अब कोर्ट ने इस फैसले को कानूनी रूप से मंजूरी दे दी है। लेकिन इससे पहले तीन बार कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए उन्हें बुलाया था लेकिन दोनों की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया था। ना ही दोनों कोर्ट की तरफ से दी गई तारीख पर जा रहे थे।

धनुष और ऐश्वर्या की लव स्टोरी

धनुष और ऐश्वर्या की लव स्टोरी की शुरुआत एक फिल्म प्रमोशन के दौरान हुई थी। धनुष की फिल्म ‘कोंडल कोंडन’ के प्रमोशन में ऐश्वर्या भी शामिल हुई थीं। ऐश्वर्या को फिल्म में धनुष की परफॉर्मेंस इतनी अच्छी लगी थी कि उन्होंने उन्हें अगले दिन फूलों का गुलदस्ता भेज दिया। इस छोटे से कदम के बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर प्यार हुआ। आखिर कार दोनों ने 2004 में शादी कर ली। इस शादी से उनका एक खुशहाल परिवार भी बना और उनके दो बेटे यात्रा और लिंगा हैं।

यह भी पढ़ें: Abhishek Bachchan की दमदार एक्टिंग के बावजूद क्यों फ्लॉप हुई ‘I Want To Talk’?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें