पहलगाम हमले में भारत के कई मासूमों की जान चली गई। इस घटना के बाद हिंदुस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया और पाक की कई चीजों पर बैन लगा दिया। पहले सिर्फ पाक एक्टर फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को इंडिया में बैन किया गया था, लेकिन अब पाकिस्तान के कई स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट और पाक टीवी शोज को भी हिंदुस्तान ने बैन कर दिया है। इस बीच अब पाकिस्तानी एक्टर ऐजाज असलम ने भी इंस्टा बैन पर रिएक्ट किया है।
ऐजाज असलम ने शेयर किया पोस्ट
गौरतलब है कि ऐजाज असलम का इंस्टाग्राम अकाउंट अभी भी इंडिया में एक्टिव है और हिंदुस्तान ने इस पर उनके अकाउंट पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। इस बीच उन्होंने पाक स्टार्स के इंस्टा बैन पर रिएक्ट करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि डियर इंडिया, आप 5 साल के बच्चे की तरह क्यों बिहेव कर रहे हो? हमारे अभिनेताओं से इतना डर गए तो हमारी पाकिस्तानी सेना से क्या लड़ोगे?
Aijaz Aslam
पहलगाम हमले के बाद तनाव
ऐजाज का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम हमले को लेकर पहले से ही तनाव चल रहा है। वहीं, उनके बयान से साफ है कि वो इससे कितना तिलमिलाए हुए हैं। वहीं, अब ऐजाज के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी खूब मजे लिए हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि भाई तुम पहले अपना ख्याल रखो।
Aijaz Aslam
यूजर्स ने किए कमेंट्स
वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि उसी आर्मी की बात कर रहे हो ना जिसने इंडियन आर्मी के सामने सरेंडर किया। तीसरे यूजर ने कहा कि आर्मी 1971 में औकात दिखा चुकी है। इस तरह के तमाम कमेंट्स अब ऐजाज के रिएक्शन पर देखने को मिल रहे हैं। गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद से ही पूरा माहौल गरम है और भारत में इसको लेकर बेहद गुस्सा भी है।
यह भी पढ़ें- ‘मेरी दुनिया उजड़ गई…’, इंस्टाग्राम अकाउंट बैन होने पर क्या बोलीं Ushna Shah?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 hr ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
2 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
5 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines