Netflix Trending Film: हर हफ्ते नेटफ्लिक्स पर फिल्में और वेब-सीरीज रिलीज होती रहती हैं. ओटीटी पर आने वाली फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. हर कोई इन फिल्मों को लेकर एक्साइटेड भी होता है. इस बीच हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो एक ही दिन पहले ओटीटी पर आई है और आते ही नंबर वन पर ट्रेंड भी कर रही है.
फिल्म ‘ग्रेटर कलेश’
दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि अहसास चन्ना की फिल्म ‘ग्रेटर कलेश’ है. जी हां, ये फिल्म इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म को ओटीटी पर आए बस एक दिन हुआ है और इसने ‘वॉर 2’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म पहले नंबर पर आ गई है.
17 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी फिल्म
वहीं, अगर अहसास चन्ना की फिल्म ‘ग्रेटर कलेश’ की बात करें तो इसमें अहसास के अलावा सुप्रिया शुक्ला, अक्षय नाइक, संगीता बालचंद्रन, केशव मेहता, पूजन छाबड़ा जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को बीते दिन यानी 17 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है. इसके अलावा अगर इसकी रेटिंग की बात करें तो आईएमडीबी ने इसे 5.5 की रेटिंग दी है.
आदित्य चंडियोक ने किया डायरेक्शन
बता दें कि इस फिल्म का डायरेक्शन आदित्य चंडियोक ने किया है. वहीं, फिल्म को रितु मागो ने लिखा है. दिवाली के मौके पर इस तरह की फिल्में ओटीटी पर रिलीज होना किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं होता. ये वो फिल्में हैं, जिनका मजा आप घर बैठे आराम से ले सकते हैं. फिल्म ‘ग्रेटर कलेश’ के अलावा भी कई फिल्म हैं, जिन्हें नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.
नेटफ्लिक्स टॉप 10 फिल्में
नेटफ्लिक्स पर अगर टॉप दस फिल्मों की बात करें, जो भारत में ट्रेंड कर रही तो उनमें फिल्म ‘ग्रेटर कलेश’ नंबर वन पर है. दूसरे नंबर पर ‘वॉर 2’, तीसरे नंबर पर ‘द वुमेन इन केबिन 10’, चौथे नंबर पर ‘नरसिम्हा’, पांचवें नंबर पर ‘कांतारा’, 6वें नंबर पर ‘सन ऑफ सरदार 2’, 7वें नंबर पर ‘सैयारा’, 8वें नंबर ‘धड़क 2’, 9वें नंबर पर ‘कैरॉमेलो’ और 10वें नंबर पर ‘इंस्पेक्टर जिंदे’ है.
यह भी पढ़ें- 2 घंटे 34 मिनट की वो फिल्म, जिसने की थी 300 करोड़ के करीब कमाई, अब OTT पर आने को तैयार
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
15 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
18 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
18 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
19 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines