Ahmedabad Plane Crash के बाद Janhvi Kapoor को सताई पीड़ित परिवारों की चिंता, Alia और Kartik ने भी जताया दुख

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में आज जो भयानक प्लेन क्रैश हुआ है, अब उस पर जान्हवी कपूर, कार्तिक आर्यन, आलिया भट्ट और आमिर खान की टीम की तरफ से बयान साममे आया है। अब इन सेलेब्स ने इस हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के लिए चिंता जताई है।

Ahmedabad Plane Crash

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे पर बॉलीवुड सेलेब्स ने दुख जताया है। (Photo Credit- Instagram)

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में आज जो प्लेन क्रैश हुआ है उसके बाद पूरा भारत हिल गया है। पीड़ितों को लेकर हर कोई फिक्रमंद है। 242 यात्रियों के साथ उड़ रहे इस विमान की ध्वस्त होते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गई हैं। इस हादसे के बाद हाहाकार मच गया है। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। वो भी इस फ्लाइट में मौजूद थे और अब उनके निधन की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, इस हादसे पर कुछ और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के रिएक्शन सामने आए हैं।

विज्ञापन

Janhvi Kapoor

विज्ञापन

जान्हवी कपूर ने जताया दुख

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अब एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ‘अहमदाबाद से टेक ऑफ के कुछ ही समय बाद एयर इंडिया की फ्लाइट के क्रैश होने की खबर सुनकर मैं हिल गई हूं। ऐसी ट्रेजेडी का बोझ शब्दों में बयां करना नामुमकिन है। यात्रियों, क्रू और आज रात जवाब का इंतजार कर रहे हर परिवार के लिए गहराई से प्रार्थना कर रही हूं।’

Kartik Aaryan

विज्ञापन

कार्तिक आर्यन भी हुए शॉक्ड

वहीं, कार्तिक आर्यन ने भी इस दुर्घटना पर बात करते हुए लिखा, ‘अहमदाबाद में हुए दुखद एयर इंडिया क्रैश हादसे से शॉक्ड, दुखी और स्तब्ध हूं। हर उस व्यक्ति के लिए प्रार्थना और शक्ति जो इस अकल्पनीय त्रासदी से प्रभावित है!’

Alia Bhatt

विज्ञापन

आलिया भट्ट ने जताया दुख

अब आलिया भट्ट का रिएक्शन भी सामने आ गया है। आलिया भट्ट ने इस मामले पर दुख जताते हुए लिखा, ‘ये बहुत ही दुखद है! सभी यात्रियों और क्रू के लिए मेरा दिल दुख रहा है। विमान में बैठे सभी लोगों और उनके लव्ड वंस के लिए मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं।’

विज्ञापन

आमिर खान की टीम ने जारी किया बयान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने भी एक पोस्ट जारी कर इस हादसे पर दर्द बयां किया है। आमिर खान के प्रोडक्शन की तरफ से सोशल मीडिया पर एक नोट जारी किया गया है। आमिर खान प्रोडक्शंस ने लिखा, ‘आज हुए दुखद प्लेन क्रैश से हम बहुत दुखी हैं। इस गहरे नुकसान के समय में, हमारी संवेदनाएं और ख्याल पीड़ित परिवारों के साथ हैं। हम इस भयानक घटना से प्रभावित व्यक्तियों, समुदायों और प्रतिक्रियाकर्ताओं के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत मजबूत बने रहो।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ