पाकिस्तान को इस वक्त भारत के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। पहलगाम हमले के बाद इंडिया ने पाक के तमाम स्टार्स को बैन कर दिया है, जिसके बाद तमाम पाकिस्तानी कलाकार बौखलाए हुए हैं और इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच अब अहमद अली बट ने भी इस पर रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं कि उनका इस पर क्या कहना है?
अहमद अली बट ने किया रिएक्ट
दरअसल, lougpakistan नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने अहमद अली बट के इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है पाकिस्तान के लिए गर्व का पल, जब आपके स्टार्स (कलाकार) परमाणु बमों से भी बड़ा खतरा बन जाते हैं- तब आपको पता चलता है कि आपकी संस्कृति हथियारों से भी ज्यादा जोरदार है। पाक एक्टर अहमद के इस बयान से साफ है कि इंडिया में पाक स्टार्स को बैन करना उन्हें बिल्कुल रास नहीं आ रहा है और वो इससे तिलमिलाए हुए हैं।
भारत की सख्ती से बौखलाया पाकिस्तान
गौरतलब है कि ना सिर्फ अहमद बल्कि पाक के तमाम स्टार्स ने इस पर अपना-अपना पक्ष रखा है और ज्यादातर सभी एक ही बात बोल रहे हैं कि इंडिया ने उन्हें भले ही बैन कर दिया है, लेकिन इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता। वहीं, इडियंस का कहना है कि अगर बैन करने से कोई फर्क नहीं पड़ता, तो भला फिर इतना रिएक्ट क्यों करना है और इस तरह के स्टेटमेंट क्यों देने हैं।
पहलगाम में हुआ आतंकी हमला
बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई मासूम लोगों की जान चली गई। घटना के वक्त प्रधानमंत्री मोदी भी देश में नहीं थे। हालांकि, जानकारी मिलते ही पीएम ने अपना साउदी दौरा रद्द किया और देश वापस लौटे। प्रधानमंत्री मोदी ने वापस आते ही पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त फैसले कर डाले और एक-एक बाद पाक को झटका दिया। पाकिस्तान भी भारत की सख्ती से तिलमिलाया हुआ है।
यह भी पढ़ें- Allu Arjun क्यों हो रहे ट्रोल? एयरपोर्ट से वायरल हुआ ‘पुष्पा’ का वीडियो
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
14 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
17 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
18 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
18 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
19 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines