Udit Narayan के बाद एक और मशहूर स्टार किसिंग कंट्रोवर्सी में फंसे, Will Smith हुए ट्रोल

Will Smith Troll: बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण का पिछले महीने एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्हें फीमेल सिंगर को किस करते हुए देखे जाने पर ट्रोल किया गया था। अब एक और सिंगर किसिंग कंट्रोवर्सी में फंसकर ट्रोल हो रहे हैं।

after udit narayan singer will smith kissing video viral netizens trolled him

Will Smith File Photo

Will Smith Troll: बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण के बाद एक और फेमस सेलिब्रिटी कंट्रोवर्सी में फंस गया है। ये कोई और नहीं बल्कि फेमस सिंगर और एक्टर विल स्मिथ हैं, जिनका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक तस्वीर में सिंगर परफॉर्मेंस के दौरान को-सिंगर इंडिया मार्टिनेज को किस करते हुए नजर आए। जैसे ही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो सोशल मीडिया यूजर्स ने विल स्मिथ को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

अवार्ड के दौरान दी परफॉर्मेंस

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मियामी में प्रीमियो लो नुएस्ट्रो अवार्ड्स हुए। इस दौरान सिंगर विल स्मिथ ने पॉप सिंगर जेनिफर येसिका मार्टिनेज फर्नांडीज उर्फ इंडिया मार्टिनेज के साथ शानदार परफॉर्मेंस दी। दोनों ने मिलकर ‘फर्स्ट लव’ गाना गया जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को किस करने की कोशिश की।

एक-दूसरे को किस करने की कोशिश

दरअसल, वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि इंडिया मार्टिनेज गाना गा रही होती हैं। तभी वह विल स्मिथ के गले में हाथ डालते हुए उन्हें अपने करीब लाने की कोशिश करती हैं। इस दौरान 56 वर्षीय स्मिथ उनके लिप्स पर किस करने के लिए आगे की तरफ बढ़ते हैं लेकिन बाद में वह दोनों पीछे की तरफ हट जाते हैं।

सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

जैसे ही विल स्मिथ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘ये पूरी तरह से शर्मनाक है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये बहुत अजीब लग रहा है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘गलत, भले ही ये मनोरंजक हो।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये बहुत अजीब लग रहा है।’

उदित नारायण भी हुए थे शिकार

बता दें कि विल स्मिथ से पहले बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण भी किसिंग कंट्रोवर्सी में फंस चुके हैं। पिछले महीने उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में सिंगर ने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक फीमेल सिंगर के लिप्स पर किस किया था। वहीं कुछ फैंस के माथे पर किया किया था। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने उदित नारायण को ट्रोल करना शुरू कर दिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ